राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। उन्होंने कहा कि भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी हद तक जाएगा। सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर को केवल वर्तमान के संदर्भ में ही नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि भारत के भविष्य को आकार देने में भी इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि जो लोग सांपों को अपने घर में पालते हैं एक दिन वे सांप उन्हें भी डस लेते हैं। विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहस की शुरुआत करेंगे। एस जयशंकर राज्यसभा में इस चर्चा में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के भी इस चर्चा में शामिल होने की उम्मीद है। राज्यसभा के पहले ही दिन पहलगाम-ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा हुआ था, उपराष्ट्रपति ने दिया था इस्तीफा इससे पहले सोमवार को अन्नाद्रमुक के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य आईएस इनबादुरई और एम धनपाल को शपथ दिलाई गई। हालांकि इसके बाद हंगामे के कारण सदन पहले 12 बजे तक फिर 2 बजे तक स्थगित रहा। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा-लोकसभा में पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर हंगामा हुआ। विपक्ष ने इन मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की। दिनभर में लोकसभा 4 बार स्थगित हुई। वहीं, पहले दिन की कार्रवाई के बाद जगदीप धनखड़ ने उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को इस्तीफे की वजह बताया है। धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। पूरी खबर पढ़ें…