खालिस्तानी आतंकी सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करके 15 अगस्त को अमेरिका खालिस्तान फ्रीडम रैली निकालने का ऐलान किया है। रैली अमेरिकी की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर निकाली जाएगी। इसके दो दिन बाद यहीं खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह किया जाएगा। वीडियो में पन्नू ने तिरंगा जलाने की भी धमकी देते हुए कहा- तुमने पाकिस्तान पर हमला किया और वो बच गया। हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। सोशल मीडिया पर चल रहे इस वीडियो की दैनिक भास्कर पुष्टि नहीं करता है। 3 मिनट 41 सेकेंड के वीडियो में पन्नू ने क्या कहा… कहा- 15 अगस्त सिख पंथ और पंजाब की आजादी का दिन नहीं
वीडियो की शुरुआत में पन्नू कहता दिख रहा है कि 15 अगस्त सिख पंथ और पंजाब की आजादी का दिन नहीं है। 1950 का संविधान सिख धर्म को हिंदू धर्म का हिस्सा बताता है। जून 1984 गोल्डन टेंपल पर हमले के बाद ये तिरंगा श्री अकाल तख्त साहिब पर चढ़ाया गया था। उस दिन लाइन खींच दी गई थी। एक तरफ हिंदुस्तानी और हिंदूवादी थे और दूसरी तरफ थे पंजाब और सिख। बोला- तिरंगे के नीचे दिल्ली में नरसंहार हुआ
वीडियो में पन्नू ने आगे कहा- इसी तिरंगे के नीचे दिल्ली में नरसंहार हुआ है। 30 हजार सिख शहीद किए गए। नरसंहार के बाद विधवा कॉलोनी सिर्फ सिख पंथ की है। ये कलंक हमारे माथे पर है। उस कलंक को मिटाने के लिए ये तिरंगा और हिंदुस्तान दुनिया के नक्शे से मिटाना पड़ेगा। 1984 से 1995 तक पंजाब में खून की होली खेली है। सारा पंजाब नरसंहार की भेंट किया। भारत में जनमत संग्रह करने की धमकी दे चुका
करीब 6 महीने पहले गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया था। इसमें उसने भारत में खालिस्तान यानी अलग देश के लिए जनमत संग्रह शुरू करने की बात कही थी। इससे पहले वह अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप सहित अन्य देशों में सिखों के लिए अलग देश की मांग को लेकर खालिस्तान जनमत संग्रह करा रहा था। SFJ टीम नाम के अकाउंट से रेफरेंडम पर वोटिंग के लिए QR कोड शेयर किया था। साथ ही वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने का प्रोसेस भी बताया था। संगठन की तरफ से फॉर्म भी डाले गए थे, जिसमें सिख और दूसरे धर्मों के लोग भी वोट कर सकते थे। हालांकि, पोस्ट आने के 10 घंटे के बाद ही अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया था। ————— पन्नू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आतंकी पन्नू बोला- भारत से जान का खतरा, अमेरिका में मेरी हत्या की कोशिश हुई सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत से जान का खतरा बताया है। कनाडाई न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कहा कि अमेरिका में भारत सरकार के इशारे पर उसकी हत्या की कोशिश की गई। पंजाबियों के लिए अलग देश मांगने पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई, इसके बावजूद वह खालिस्तान के लिए रेफरेंडम बंद नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें…