लुधियाना से श्री अमरनाथ यात्रा पर 8 जुलाई को 7 लोगों के ग्रुप में गए धूरी लाइन निवासी सुरिंदरपाल का अभी तक कही कुछ पता नहीं चल पाया। सुरिंदर का परिवार इस समय बालटाल में ही मौजूद है। जम्मू-कश्मीर की पुलिस सुरिंदरपाल को ढूंढने में नाकाम साबित हुई। पुलिस ने बेटे के शरीर से लिए डीएनए के सेंपल लुधियाना निवासी राजीव ने बताया कि करीब 3 से 4 दिन पहले पुलिस को मानव शरीर के कुछ अंग मिले थे, जिस कारण पुलिस ने लापता हुए सुरिंदरपाल के बेटे का दो बार डीएनए सेंपल लिया है, लेकिन उस सेंपल की रिपोर्ट के बारे भी अभी कुछ बताया नहीं जा रहा। राजीव ने कहा कि लापता होने से पहले सुरिंदरपाल ने अपने बेटे अभिषेक को किसी फौजी के मोबाइल से फोन किया था। उसने बताया था कि वह अपने साथियों से बिछड़ गया है। कुछ लोग उसके पीछे पड़े हैं जो उसे मार देंगे। वह काफी घबराए हुए थे। अभिषेक को फौजी ने फोन पर पूछा कि क्या आपके पिता कोई दवाई वगैरह तो नहीं खाते। तो अभिषेक ने उन्हें बताया कि कोई दवा नहीं खाते और ये सुरिंदरपाल की चौथी यात्रा है। उन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। अभिषेक ने सुरिंदरपाल के साथ वाले लोगों को फोन किया जो पहले ही नीचे मुरादाबाद वालों के लंगर पर पहुंच चुके थे। जिन्होंने फौजी से कहा कि आप किसी गाड़ी की मदद से सुरिंदरपाल को नीचे तक ले आए यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। फौजी ने भरोसा दिया था कि अभी कोई गाड़ी नहीं है, कोई गाड़ी मिलती है तो मैं उन्हें नीचे भेज देता हूं। उसके बाद सुरिंदरपाल का कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी की फुटेज नहीं दे रही पुलिस पुलिस वालों ने अब कहा कि ऊंचाई के कारण उन्हें दिक्कत हुई है और उन्होंने छलांग लगा दी, लेकिन ये सच्चाई नहीं है। राजीव ने कहा कि हमें इस मामले में सच्चाई नहीं बताई जा रही कि सुरिंदरपाल का किस से झगड़ा हुआ है या नहीं। यात्रा में प्रत्येक प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं, लेकिन पुलिस हमें फुटेज भी मुहैया नहीं करवा रही। सुरिंदरपाल को लापता हुए आज 5वां दिन है। सुरिंदरपाल स्पीकर स्पेयर पार्ट्स बनाने का काम करते हैं।