केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पर निशाना साधा है। अबोहर में कपड़ा कारोबारी की हत्या को लेकर बिट्टू ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अमन अरोड़ा सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर दोष मढ़ रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि पंजाब से रोजाना रोने-चीखने की खबरें आ रही हैं और आम जनता डरी हुई है। अबोहर की घटना के बाद अरोड़ा पीड़ित परिवार के पास जाकर केंद्र को जिम्मेदार ठहरा रहे थे, जबकि राज्य सरकार की असफलता सबके सामने है। डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी से सवाल केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के मंत्री अमन अरोड़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे केंद्र सरकार को पंजाब में हो रही घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। बिट्टू ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पंजाब पुलिस के डीजीपी और राज्य के चीफ सेक्रेटरी अमन अरोड़ा के इस बयान से सहमत हैं? बिट्टू ने कहा कि अगर राज्य सरकार का कोई कैबिनेट मंत्री इस तरह के बयान दे रहा है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने ऐलान किया कि वह इस मामले को लेकर डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी और राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और लिखित रूप में जवाब मांगेंगे कि क्या यह बयान सरकार की आधिकारिक राय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नाकामियों को झूठे नैरेटिव के पीछे छिपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को बांटने की कोशिश की जा रही है, जबकि भाजपा ने देश के लिए अपने परिवारों की कुर्बानियां दी हैं। बिट्टू ने अमन अरोड़ा के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जब जनता ने भाजपा को मौका दिया है, तो वह दिखाएंगे कि गैंगस्टरों से कैसे निपटा जाता है।