बिहार में बुधवार को महागठबंधन ने चुनाव आयोग के वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में बंद का आह्वान किया। इस दौरान 7 शहरों में ट्रेनें रोकीं गईं और 12 नेशनल हाईवे जाम किए गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विरोध में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे और यहां विरोध रैली में शामिल हुए। उनके साथ तेजस्वी यादव और पप्पू यादव भी शामिल हुए। इनकम टैक्स चौराहे से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य एक गाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते चुनाव आयोग के ऑफिस के लिए निकले। पुलिस ने सभी नेताओं को सचिवालय थाने के बाद बैरिकेडिंग कर के रोका है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर जाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां से चुनाव आयोग का ऑफिस करीब 150 मीटर दूर है। बिहार बंद में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) समेत महागठबंधन के 6 से ज्यादा दल शामिल हैं। राहुल-तेजस्वी के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… 7 जगह ट्रेनें रोकीं, 12 नेशनल हाईवे जाम किए बिहार बंद के दौरान 12 नेशनल हाईवे जाम किए गए। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, मोतिहार, वैशाली, पटना और औरंगाबाद में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दरभंगा, भोजपुर, सुपौल, जहानाबाद, पटना, मुंगेर, अररिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया। बिहार बंद की 5 तस्वीरें… 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बिहार में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है। 10 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी। 5 जुलाई को गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने SC में याचिका दाखिल कर बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के आदेश को रद्द करने की मांग की है। —————————— ये भी पढ़ें चादर बिछाकर सड़क पर लेटे RJD नेता, भैंस भी बांधी:प्रदर्शनकारियों के सामने हाथ जोड़ती दिखीं महिलाएं; दरभंगा में नमो भारत रोकी; बिहार बंद की 13 तस्वीरें वोटर लिस्ट रिवीजन पर महागठबंधन के बिहार बंद की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…