11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। 4 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर मेरठ में आज 4 राज्यों यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड के अफसरों की बड़ी हुई। ये यूपी, हरियाणा, दिल्ली से हरिद्वार पहुंचते हैं और हरिद्वार और गोमुख से जल उठाते हैं। यूपी DGP राजीव कृष्ण ने बताया- 11 जुलाई से पूरे कांवड़ रूट की शराब की दुकानों को ढका जाएगा। दुकानें खुलेंगी, लेकिन पर्दे से ढकी रहेंगी। पूरे कांवड़ रूट की ड्रोन से निगरानी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान पेश किया। 10 जुलाई की रात से यह लागू हो जाएगा। भारी वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होगा। शहर में एक लेन में कांवड़िए और दूसरी लेन में छोटे वाहन चलेंगे। मेरठ कमिश्नर कार्यालय में ये मीटिंग चल रही। इसमें यूपी DGP राजीव कृष्ण और मुख्य सचिव मनोज सिंह मौजूद हैं। राज्यों के विभिन्न विभागों के साथ सिंचाई, RTO, पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी भी हैं। मेरठ, बरेली और आगरा जोन के अधिकारियों के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों के DM भी हैं। कांवड़ से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…