छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे ढाबे की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से उत्तर प्रदेश निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 घायल हुए हैं। इनमें 9 लोग उत्तर प्रदेश, एक उत्तराखंड जबकि दो पश्चिम बंगाल के हैं। 4 घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। महिला की पहचान अनीता देवी खरवार (40) पत्नी राजू के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट गांव की रहने वाली थी। परिजन ने बताया- 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस मौके पर हम लोग बागेश्वर धाम में दर्शन करने आए हैं। रात को ढाबे में सोए थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर हमारे ऊपर आ गिरी। इससे पहले 3 जुलाई को बागेश्वर धाम परिसर में ही टेंट गिर गया था। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी जबकि भगदड़ में 8 लोग घायल हुए थे। देखिए चार तस्वीरें… अधिकारी बोले- जांच कर रहे
अधिकारियों ने बताया कि दीवार गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को शासन की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, छतरपुर जिला अस्पताल के सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा- 4 घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। 7 को माइनर इंजरीज हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। हादसे में ये हुए घायल 3 जुलाई को टेंट गिरने से बुजुर्ग की जान गई थी
3 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया था। बारिश से बचने के लिए टेंट के नीचे खड़े श्रद्धालुओं में से एक बुजुर्ग के सिर में लोहे का एंगल लगा था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। भगदड़ में 8 लोग घायल हुए थे। मृतक श्याम लाल कौशल के दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया था कि वे उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मनकापुर गांव के रहने वाले हैं। ससुराल बस्ती जिले के चौरी सिकंदरपुर गांव में है। परिवार के 6 लोग कार से बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे। गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल (50) के सिर में लगा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टेंट में बारिश का पानी भर गया था
राजेश कुमार कौशल के साथ आए उनके पड़ोसी आर्यन कमलापुरी ने बताया था- हम सब मंच के पास खड़े थे, बारिश हो रही थी। पानी से बचने के लिए टेंट में आ गए। पानी भरने से टेंट नीचे आ गिरा। इससे भगदड़ मच गई। टेंट के नीचे करीब 20 लोग दब गए। वहीं, बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने कहा था- बागेश्वर धाम में बारिश की वजह से टेंट गिर गया था। मामले की जांच की जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री ने बताई थी फेक न्यूज
हादसे पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था- किसी ने गलत न्यूज चला दी कि टीन शेड गिर गया है, इसलिए वह पोस्ट सुबह से ही वायरल हो रही है। हमारे पंडाल से दूर जहां पुराना दरबार लगता था, वहां बारिश के कारण पॉलिथीन का पंडाल लगाया गया था। उसमें पानी भरा और वह नीचे सो रहे उत्तर प्रदेश के व्यक्ति और अन्य भक्तों के ऊपर गिर गया। एक सज्जन अधिक घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बाकी को मामूली चोटें आई थीं। वह वापस धाम भी आ गए। ये खबर भी पढ़ें… बागेश्वर धाम के सेवादार पर धमकाने का आरोप छतरपुर में यूपी के एक व्यापारी ने बागेश्वर धाम के सेवादार के खिलाफ जनसुनवाई में कलेक्टर पार्थ जायसवाल से शिकायत की। उसने आवेदन में अपनी जान को खतरा बताया है। कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने तहसीलदार से मामले की जांच करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर…