हरियाणा के 15 जिलों में चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह शामिल हैं। अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। पानीपत, भिवानी, फतेहाबाद, करनाल, सोनीपत, झज्जर, कैथल, पंचकूला और कुरुक्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। रोहतक, अंबाला, रेवाड़ी, यमुनानगर, फरीदाबाद, नूंह, सिरसा, हिसार, महेंद्रगढ़ और जींद में धूप खिली है। अगले 4 दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, हरियाणा में अब तक 86.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। आमतौर पर इतनी अवधि में 68 मिलीमीटर बारिश होती है। इसका मतलब है कि राज्य में सामान्य से 27% ज्यादा बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को 12 जिलों हिसार, रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और महेंद्रगढ़ में बारिश हुई। सोनीपत में जलभराव के कारण खेल मंत्री गौरव गौतम को जूते तक उतारने पड़े। महेंद्रगढ़ सबसे गर्म रहा
24 घंटे में मौसम में हुए बदलाव से प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ में 3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट कुरुक्षेत्र में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद कुरुक्षेत्र का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगले 3 दिन कैसे रहेगा मौसम ————– ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, डैम में पानी का स्तर सुधरा पंजाब में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन पठानकोट और बठिंडा में हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि अन्य राज्य सूखा रहा। जिसके चलते तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। अधिकतम तापमान मात्र 0.1 डिग्री बढ़ा, जो सामान्य के करीब माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में अब 5 दिन भारी बारिश:कल 3 जिलों में रेड अलर्ट; 32 लोग लापता, राहत एवं बचाव कार्य में लगी सेना हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कांगड़ा और मंडी जिला में आज तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है, जबकि चंबा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर में यलो अलर्ट है। कल (6 जुलाई) 3 जिलें कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…