कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि वे पूरे पांच साल तक पद पर बने रहेंगे। चिकबल्लापुर में मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या वे पांच साल तक सीएम रहेंगे, के जवाब में दिग्गज नेता ने कहा, “हां, मैं रहूंगा। आपको इसमें संदेह क्यों है?” भाजपा और जेडी(एस) नेताओं के इस दावे पर कि सीएम को बदला जाएगा, सिद्धारमैया ने पलटवार करते हुए कहा- क्या वे हमारे हाईकमान हैं। उन्होंने पूछा, “आर अशोक (विधानसभा में विपक्ष के नेता) भाजपा के आदमी हैं। बीवाई विजयेंद्र (राज्य भाजपा अध्यक्ष) भाजपा के आदमी हैं। चलवडी नारायणस्वामी (विधान परिषद में विपक्ष के नेता) भाजपा के आदमी हैं। अगर वे ऐसी बातें कहते हैं तो क्या आप लिखेंगे। आपको इसकी पुष्टि करनी चाहिए या नहीं।” राजनीतिक हलकों में पिछले कुछ समय से इस साल के आखिर में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच पावर शेयरिंग समझौते का हवाला दिया गया है। नासा के एस्ट्रोनॉट भारतवंशी अनिल मेनन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाएंगे; जून 2026 में लॉन्च होगा मिशन नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने का उनका पहला मिशन सौंपा गया है। वे फ्लाइट इंजीनियर और एक्सपीडिशन 75 क्रू सदस्य के रूप में काम करेंगे। नासा के अनुसार मेनन जून 2026 में रॉस्कॉस्मोस सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान पर सवार होकर रॉस्कॉस्मोस कॉस्मोनॉट्स प्योत्र डबरोव और अन्ना किकिना के साथ उड़ान भरेंगे। कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से लॉन्च करने के बाद, तीनों लगभग आठ महीने परिक्रमा प्रयोगशाला में बिताएंगे। अपने अभियान के दौरान, मेनन भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए मनुष्यों को तैयार करने और मानवता को लाभ पहुंचाने में मदद करने के लिए वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। मेनन का जन्म और पालन-पोषण मिनियापोलिस में हुआ था और वे इमरजेंसी मेडिकल फिजिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर और यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस फोर्स में कर्नल हैं। नासा के बयान में कहा गया है कि उनका जन्म भारतीय और यूक्रेनी माता-पिता से हुआ था। आज की अन्य बड़ी खबरें… केरल के स्कूलों में नशा विरोधी अभियान के तहत जुम्बा सेशन शुरू, मुस्लिम संगठन विरोध में केरल शिक्षा विभाग ने नशा विरोधी अभियान के तहत स्कूलों में फिटनेस कार्यक्रम बुधवार से शुरू किया है। हालांकि कई मुस्लिम संगठनों ने लड़के-लड़कियों के एक दूसरे के साथ घुलने-मिलने और कम कपड़े पहनकर साथ में डांस करने पर ऐतराज जताया है। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि यह अश्लीलता को बढ़ावा देने जैसा है। हमें इसे स्वीकार नहीं करेंगे। इस पर केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कह चुके हैं कि ऐसी सोच समाज में नशीली दवाओं से भी ज्यादा घातक जहर घोल देंगी। ED ने गोवा में 60 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी तौर पर कुर्क की, जमीन घोटाले से जुड़ा मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पणजी रीजनल ऑफिस ने धन PMLA कानून के तहत 60.05 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर दीं। यह कार्रवाई गोवा में प्रॉपर्टी के जाली दस्तावेजों और धोखाधड़ी करके लेनदेन से जुड़े जमीन घोटाले पर की गई है। दिल्ली के बवाना में एक व्यक्ति ने दो साल की बच्ची से रेप किया, गिरफ्तार दिल्ली के बवाना इलाके में एक शख्स को दो साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये वारदात शुक्रवार को हुई थी। जब बच्ची की मां काम से लौटी और बच्ची को रोते देखा, तब इसके बारे में पता चला। एक अधिकारी ने बताया कि मां ने बड़ी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस का शख्स छोटी बहन को अपने कमरे में ले गया था। यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, उसे नहलाया और उसके कपड़े भी बदले। जब मां ने बच्ची का शरीर देखा तो उसके शरीर में दर्द था और सूजन भी थी। मां अपनी बेटी को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। नए क्रिमिनल कानूनों का एक साल, शाह बोले- न्याय प्रणाली सरल हुई, इसे पारदर्शी बनाएंगे तीन नए क्रिमिनल कानूनों के लागू होने का एक साल पूरा होने पर नई दिल्ली में ‘न्याय प्रणाली में विश्वास का स्वर्णिम वर्ष’ कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय से युक्त शासन का एक स्वर्णिम कालखंड शुरू होने वाला है। जनता के अधिकारों की रक्षा करने वाली न्याय प्रणाली को पारदर्शी, जनता के उपयोगी और समयबद्ध बनाने से बड़ा रिफॉर्म कोई नहीं हो सकता। नए कानूनों से FIR करेंगे तो तुरंत न्याय मिलेगा, इससे जनता का विश्वास बढ़ेगा। समय पर न्याय मिले इसलिए हमनें पुलिस, प्रॉसीक्यूशन और ज्यूडिश्यरी को समयसीमा से बांधा हैं। न्याय प्रणाली सरल हुई है, इसे हम पारदर्शी बनाएंगे।