पंजाब में आय से अधिक संपत्ति केस में पकड़े गए पूर्व मंत्री व सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में अकाली दल के प्रधान व पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल समर्थकों संग मोहाली पहुंच गए। कोर्ट की तरफ आते देख पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान सुखबीर बादल और पंजाब पुलिस के अधिकारियों से जमकर बहस हुई। पुलिस ने उन्हें कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से वह कोर्ट की तरफ नहीं जा सकते। इसके बाद अकाली वर्कर भड़क उठे। इस दौरान पंजाब के अलग-अलग जिलों में अकाली नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है, ताकि वे मोहाली में इकट्ठा न हो सकें। माहौल बिगड़ते देख मोहाली कोर्ट के आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड तैनात कर दी गई है। सुनवाई पौने 11 बजे शुरू हुई थी, जो करीब 3 घंटे बाद भी जारी है। बता दें कि मजीठिया को अमृतसर स्थित उनके घर से पकड़ा गया था। उन पर आय से 540 करोड़ रुपए ज्यादा की संपत्ति रखने का आरोप है। विजिलेंस को गिरफ्तारी के बाद मजीठिया की 7 दिन की रिमांड मिली थी। इसके बाद आज उन्हें फिर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। विजिलेंस ने कहा कि मजीठिया सहयोग नहीं कर रहे, इसलिए उनकी और रिमांड दी जाए। सुखबीर बादल ने हिरासत से VIDEO जारी किया मजीठिया को हिमाचल भी ले गई थी विजिलेंस
पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को 25 जून को अमृतसर के ग्रीन एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया था। उनके घर से पुलिस ने 20 से ज्यादा डिजिटल डिवाइस और 2 डायरियां बरामद की गईं थी। अमृतसर से उन्हें सीधा मोहाली विजिलेंस ऑफिस लाया गया और कोर्ट में पेश कर सात दिनों का रिमांड हासिल किया गया। मजीठिया की पूछताछ के बाद 30 जून को विजिलेंस की टीम मजीठिया को लेकर हिमाचल के शिमला में पहुंची थी। वहां से उन्हें कुछ बरामद नहीं हुआ, विजिलेंस ने कहा था कि मजीठिया ने जांच में सहयोग नहीं किया। मजीठिया की पेशी पर हंगामे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…