भाजपा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए हैं। राजीव बिंदल को तीसरी बार हिमाचल की कमान दी गई है। जबकि महेंद्र भट्ट को दूसरी बार उत्तराखंड अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। हालांकि अभी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में अध्यक्ष के नाम का ऐलान बाकी है। तेलंगाना में रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने पर विवाद है। गोशामहल से विधायक टी राजा ने विरोध करते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन दीव और लद्दाख में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होंगे। बुधवार को इन राज्यों के अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे। 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50% राज्यों में चुनाव होने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा की 37 मान्यता प्राप्त स्टेट यूनिट हैं। इनमें से अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। मंगलवार को 19 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में चुने जा सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नामांकन की तस्वीरें… सात राज्यों में अध्यक्ष के नाम तय
सोमवार को उत्तराखंड में मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हिमाचल में राजीव बिंदल ने नामांकन कर दिया। वहीं, महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण, आंध्र प्रदेश में पीवीएन माधव और तेलंगाना में रामचंद्र राव ने नामांकन किया है। दूसरी ओर, सोमवार को पुड्डुचेरी में वीपी रामलिंगम को प्रदेश बनाया गया। वहीं, मिजोरम में हाल ही में भाजपा में शामिल पूर्व मंत्री के. बैचुआ अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो चुका बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 को खत्म हो चुका है। वह एक्सटेंशन पर हैं। वहीं, वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं, इस वजह से भाजपा जल्द नया अध्यक्ष चुनने की तैयारी में जुटी है। जेपी नड्डा को 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और जनवरी 2020 में वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। ——————- ये खबर भी पढ़ें… BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पर RSS-BJP आमने-सामने, संघ का अल्टीमेटम पार्टी ने इग्नोर किया, नड्डा को 40 दिन का एक्सटेंशन ‘BJP को नए अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा जैसा ही कोई नाम चाहिए। उधर, RSS को कोई ऐसा चाहिए, जो संगठन का भरोसेमंद हो, जिसकी नीयत RSS की पद्धति और नीति पर चलने की हो। कम से कम नड्डा या नड्डा जैसा कोई लीडर इस कसौटी पर बिल्कुल भी खरा नहीं उतरता।’ पूरी खबर पढ़ें…