नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से जुड़ी रही। वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए हैं। दूसरी बड़ी खबर ईरान-इजराइल को लेकर रही। ईरान ने पहली बार माना कि उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में… ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. अंतरिक्ष पहुंचकर एस्ट्रोनॉट शुभांशु बोले- व्हाट ए राइड, ISS जाने वाले पहले भारतीय भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन 4 के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं। ये मिशन पहले 6 बार तकनीकी दिक्कतों के कारण टल चुका था। शुभांशु के साथ तीन और एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए। स्पेसक्राफ्ट करीब 28.5 घंटे बाद आज शाम 04:30 बजे ISS से जुड़ेगा। Ax-4 मिशन का मकसद अंतरिक्ष में रिसर्च करना और नई टेक्नोलॉजी को टेस्ट करना है। स्पेस में पहुंचने के बाद शुभांशु ने कहा- व्हाट ए राइड। मेरे कंधे पर लगा तिरंगा बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं। 41 साल बाद कोई भारतीय स्पेस में गया: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और भारतीय एजेंसी इसरो के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना गया। शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे 41 साल पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी। पढ़ें पूरी खबर… 2. CBSE 10वीं की परीक्षा 2026 से 2 बार होगी; पहली परीक्षा कम्पल्सरी, दूसरी ऑप्शनल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 10वीं के स्टूडेंट 2026 से साल में 2 बार एग्जाम देंगे। नए परीक्षा पैटर्न के मुताबिक, पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए जरूरी होगी और दूसरी ऑप्शनल। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी मई में होगी। नतीजे अप्रैल और जून में जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही सप्लीमेंट्री एग्जाम खत्म कर दिए गए हैं। 12वीं बोर्ड पर अभी यह फैसला लागू नहीं होगा। नए एग्जाम पैटर्न की 3 अहम बातें पढ़ें पूरी खबर… 3. नेतन्याहू बोले- ट्रम्प को फरवरी में हमले का प्लान बताया; ईरान बोला- परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने फरवरी में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान पर हमले का प्लान बता दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमले के दो प्लान शेयर किए थे। एक अमेरिका के साथ और दूसरा अमेरिका के बिना। मैंने साथ देने या न देने का फैसला ट्रम्प पर छोड़ा था।’ ट्रम्प बोले- ईरान 12 दिनों में नर्क से गुजरा: अमेरिकी हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इसकी पुष्टि की है। पहले ईरान इस बात से इनकार कर रहा था। नीदरलैंड में नाटो समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा;- 12 दिनों के दौरान ईरान नर्क से गुजरा, जिसके कारण उसे परमाणु हथियार बनाने की इच्छा छोड़नी पड़ी। अगर ईरान ने फिर से न्यूक्लियर प्रोग्राम शुरू किया तो हम फिर हमला करेंगे। सीजफायर के बाद के अहम अपडेट्स… पढ़ें पूरी खबर… 4. सोनम-राज ने कबूला, हम प्यार करते हैं, इंदौर में सोनम की अवैध पिस्टल बरामद राजा रघुवंशी के मर्डर की आरोपी सोनम और राज कुशवाह ने पहली बार रिलेशन में होने की बात कही है। शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों ने पहले ही अपराध स्वीकार कर लिया है, हमारे पास सबूत हैं। सोनम की अवैध पिस्टल बरामद: इंदौर में शिलॉन्ग SIT ने 50 हजार रुपए कैश समेत सोनम की अवैध पिस्टल बरामद की है। ये सारी चीजें सोनम के बैग में थीं। राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को मेघालय के सोहरा के वाइसाडेम में की गई थी। इस केस में मुख्य आरोपी सोनम, राज कुशवाह समेत 8 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 5. कुल्लू में 3 जगह बादल फटा, धर्मशाला में 15-20 मजदूर बाढ़ में बहे, 2 शव बरामद हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 3 जगह सैंज घाटी, मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा, गड़सा घाटी के शिलागढ़ में बादल फटा। इसकी वजह से कई जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जीवा नाला में बाप-बेटी समेत 3 लोग बह गए।। वहीं, उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। धर्मशाला के खनियारा इलाके में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम करने वाले 15-20 मजदूर मनुणी खड्ड (नदी) में बह गए। अब तक दो मजदूरों के शव मिले हैं। हल्द्वानी में 4 लोगों की मौत: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचुला-लिपुलेख रोड पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण आदिकैलाश रोड बंद हो गया। दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं। हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 7 लोगों में से 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर… 6. इमरजेंसी के 50 साल- PM सहित पूरी कैबिनेट ने मौन रखा, मोदी बोले- कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया। PM ने आपातकाल को लेकर सोशल मीडिया X पर लिखा कि इस दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद कर लिया था। प्रेस की स्वतंत्रता खत्म कर दी थी। PM ने कहा;- आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। खड़गे का जवाब- ये झूठ छिपाने का नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाब दिया कि, ये लोग अपनी गलती छिपाने के लिए यह सब नाटक करते हैं। दरअसल, 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। यह 21 मार्च 1977 यानी 21 महीने तक लागू रहा था। भाजपा इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाती है। पढ़ें पूरी खबर… 7. फ्रांसीसी युवती से रेप- आरोपी कास्टिंग कंपनी का मालिक, सलमान-अक्षय के साथ काम किया राजस्थान में फ्रांस की लड़की से रेप के आरोपी को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कास्टिंग कंपनी का मालिक है। मूवी से लेकर ऐड, सॉन्ग और सीरियल में कास्टिंग करता है। सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड स्टार की फिल्मों में कास्टिंग कर चुका है। आरोपी बोला- मेरे साथ हनी ट्रैप हुआ: गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) ने कहा है कि उसके साथ हनी ट्रैप हुआ है। उसे बॉलीवुड के कुछ लोग फंसा रहे हैं। पुष्पराज चित्तौड़गढ़ के गंगरार तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। वह करीब 8 साल से उदयपुर में रह रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… शख्स ने 24 घंटे में 152 पब जाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्जेंटीना के मार्टिन पेरेज ने 24 घंटे में 152 पब जाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह कारनामा 14 मार्च की शाम 7 बजे से 15 मार्च शाम 7 बजे तक किया। मार्टिन ने यह रिकॉर्ड सिर्फ 125ml ड्रिंक लेकर बनाया। मार्टिन का मकसद अर्जेंटीना की नाइटलाइफ और संस्कृति को दुनिया को दिखाना था। इससे पहले यह रिकॉर्ड 120 पब का था। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि के जातकों को करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कन्या राशि वाले अपनी सेहत पर ध्यान देंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…