अब तक हमने सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ते देखा था। लेकिन अब हवा में भी बिजली से पैसेंजर प्लेन उड़ेगा। इसका खर्च भी 20 गुना तक कम होगा। उधर डॉक्टर्स ने एक शख्स के पेट में 52 सालों से फंसे टूथब्रश को निकाला। ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं… 1. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाद अब इलेक्ट्रिक प्लेन उड़ेंगे अमेरिका में ईस्ट हैम्पटन से न्यूयॉर्क के बीच पहली बार एक इलेक्ट्रिक फ्लाइट ने उड़ान भरी है। यह कमाल बीटा टेक्नोलॉजी कंपनी के आलिया CX300 प्लेन ने किया है। इस प्लेन ने 4 यात्रियों के साथ उड़ान भरी और आधे घंटे में ही 130 किलोमीटर की दूरी तय की। इसमें कुल खर्च सिर्फ ₹700 आया, वहीं इतनी ही दूरी के लिए हेलिकॉप्टर में ₹13,000 का खर्च आता है। बीटा टेक्नोलॉजी साल 2017 से इलेक्ट्रिक एविएशन टेक्नोलॉजी बना रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने विमानों के उत्पादन और सर्टिफिकेशन में तेजी लाने के लिए $318 मिलियन (लगभग ₹2650 करोड़) की फंडिंग जुटाई है। CX300 को इस साल के अंत तक FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) से सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। बीटा टेक्नोलॉजी के फाउंडर और सीईओ काइल क्लार्क ने कहा है कि इस विमान को चार्ज करने और 130 किलोमीटर उड़ाने में उन्हें सिर्फ 8 डॉलर (लगभग ₹700) का खर्च आया। उन्होंने यह भी बताया कि पायलट और विमान का खर्च निकालने के बाद भी, यह बहुत सस्ता है। 2. 52 साल तक पेट में फंसा रहा टूथब्रश चीन में डॉक्टरों ने एक चौंकाने वाला मामला सामने लाया है, जहां 64 साल के एक शख्स के पेट से टूथब्रश निकाला गया जो 52 साल से फंसा हुआ था। पूरी घटना: यांग नाम के इस शख्स को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जब जांच की तो उनकी छोटी आंत में 17 सेंटीमीटर लंबा एक टूथब्रश फंसा हुआ पाया। इसे निकालने के लिए एंडोस्कोपिक सर्जरी की गई, और 80 मिनट की मशक्कत के बाद टूथब्रश को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। यांग ने बताया कि उन्होंने 12 साल की उम्र में ही गलती से यह टूथब्रश निगल लिया था। माता-पिता के डर से उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई और उन्हें लगा कि टूथब्रश अपने आप गल जाएगा। इसी सोच के साथ वह सामान्य रूप से अपनी जिंदगी जीते रहे। 3. घर बैठे ट्यूशन पढ़ाने के मिल रहे ₹86 लाख न्यूयॉर्क में, स्टीवन मेंकिंग नाम के एक पूर्व वॉल स्ट्रीट ट्रेडर ने अपनी नौकरी छोड़ दी। अब वो घर बैठे ट्यूशन पढ़ाकर हर घंटे ₹86,000 ($1000) तक कमा रहे हैं। वो हफ्ते में 20-25 घंटे तक ट्यूशन देते हैं। कैसे बदली स्टीवन की जिंदगी ?
मेंकिंग ने बताया कि उन्होंने ट्यूशन पढ़ाने के लिए न्यूयॉर्क शहर की कई एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया और Wyzant जैसे ऑनलाइन ट्यूटरिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े। शुरुआत में उन्होंने प्रति घंटा $50 से $100 (लगभग ₹4,300 से ₹8,600) लेना शुरू किया। लेकिन बाद में उन्होंने ऐसी चीजें पढ़ाना शुरू किया जिससे उनकी कमाई काफी बढ़ गई। तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… इन्फोग्राफिक्स क्रेडिट: विपुल शर्मा खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…