देश में तेज सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह एमपी और यूपी समेत 17 राज्यों में घने कोहरा देखने को मिला। इस कारण कई राज्यों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। दिल्ली में धुंध के कारण 120 फ्लाइट लेट हुईं। 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनें भी दिल्ली स्टेशन पर निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। उत्तरी रेलवे ने बताया की अब तक 26 ट्रेनें लेट हैं। यूपी के सभी 75 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20 मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में शनिवार और रविवार को बर्फबारी हो सकती है। उधर, कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ज्यादातर जगहों पर पारा माइनस में चल रहा है। देश में कोहरे और बर्फबारी की 8 तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 11 जनवरी: 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट 12 जनवरी: तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: 15 जिलों में कल बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, आज बादल भी छा सकते हैं, तापमान 5 डिग्री राजस्थान में 10 जनवरी की देर शाम से बीकानेर संभाग के जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम के असर से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में बादल छा सकते है। मौसम विभाग ने करीब 15 जिलों में बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: सर्दी पर 3 दिन ब्रेक, तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा; ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी के आसार मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी पर 2-3 दिन के लिए ब्रेक लगेगा। 11 और 12 जनवरी को ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार है। वहीं, कोहरा भी रहेगा। 13 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: कोहरे में छिपा ताजमहल, नोएडा में विजिबिलिटी शून्य, पारा लुढ़कर 4.4° पहुंचा; ठंड से 2 मौतें यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। सुबह से प्रदेश के सभी 75 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई है। आगरा का ताजमहल 20 मीटर दूर से नहीं दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि कल 48 जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी जीरो, ट्रेनें लेट; रात से मौसम बिगड़ेगा, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट हरियाणा में आज घनी धुंध छाई हुई है। हिसार, रोहतक, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर, जींद, सिरसा, लोहारू, बवानी खेड़ा और पलवल धुंध की चपेट में हैं। पानीपत, बालसमंद और रेवाड़ी में तो विजिबिलिटी जीरो है। वहीं बाकी जगह 10 से 20 मीटर तक विजिबिलिटी है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में शीतलहर, यहां रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम उत्तर भारत से आ रही शुष्क हवा (ड्राई एयर) के कारण छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 48 घंटे तक होगी बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में कोहरा हिमाचल प्रदेश में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय हो रहा है। इसके चलते अगले 48 घंटे पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 11 जनवरी को WD और मजबूत होगा। इसके चलते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल बरस सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…