हरियाणा में दिन चढ़ने के बाद भी धुंध नहीं छंटी है। 11 बजे भी हिसार, रोहतक, पानीपत, रेवाड़ी, करनाल, सोनीपत, झज्जर, यमुनानगर, जींद, सिरसा, भिवानी धुंध की चपेट में हैं। करनाल, पानीपत, हिसार के बालसमंद, रोहतक के कलानौर और रेवाड़ी में तो विजिबिलिटी जीरो है। बाकी जगहों पर भी 10 से 20 मीटर तक विजिबिलिटी है। वहीं नूंह में मौसम साफ है। धुंध का असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। अजमेर-जम्मू तवी ट्रेन 11 घंटे और जम्मू तवी से अजमेर जाने वाली ट्रेन 8 घंटे देरी से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बारिश की बूंदों की तरह धुंध टपक रही है। घनी धुंध के कारण सड़कों पर ड्राइवरों को गाड़ी चलाने में मुश्किल हो रही है। लाइटें-डिप्पर जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ रही हैं। हरियाणा में छाई धुंध के PHOTOS… आज रात से बिगड़ेगा मौसम
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि आज रात से मौसम बदल जाएगा और बादलवाई छाई रहेगी। जहां-जहां बादल छाएंगे वहां कोहरा का असर कम हो जाएगा। कल दोपहर बाद बारिश आने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। इससे दिन का तापमान गिरेगा और रात का पारा बढ़ेगा। 11 और 12 को बारिश के आसार हैं। इसके बाद फिर मौसम बदल जाएगा। 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं। बाकी के जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके साथ ओले भी गिर सकते हैं। हरियाणा के 6 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे
हरियाणा में न्यूनतम तापमान और नीचे चला गया है। महेंद्रगढ़ में पारा जमाव बिंदु की ओर बढ़ रहा है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिसार में तापमान 4 और नारनौल में 3 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल, सिरसा और पानीपत में पारा 5 डिग्री है। रोहतक और गुरुग्राम में पारा 8.8, फरीदाबाद में 8.3 और सोनीपत में तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। अभी दिन गर्म और रातें सर्द
मौजूदा समय में हरियाणा और NCR में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। पूरे इलाके में दिन गर्म और रात ठंडी बनी हुई हैं। रात के तापमान में गिरावट, जबकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि हरियाणा NCR के अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। ————————– मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ में हल्की धुंध, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से छाएंगे बादल पंजाब व चंडीगढ़ में आज कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है, लेकिन जल्द ही इलाके में बादल छाएंगे और बारिश के आसार भी बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार कल की तुलना में औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में कल से बारिश-बर्फबारी, 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 11 जनवरी को WD ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में इससे बादल बरस सकते हैं, जबकि 12 जनवरी को WD थोड़ा कमजोर जरूर रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पूरी खबर पढ़ें…