लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दो स्किल्ड युवाओं शिवम और सैफ से मुलाकात की। इसका वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया। इसमें उन्होंने PM मोदी की महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ स्कीम पर सवाल उठाए। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने X पर लिखा- मेक इन इंडिया स्कीम से देश में प्रोडक्शन बढ़ाने का दावा किया गया था, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड निचले स्तर पर है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। 2014 से देश में मैन्युफैक्चरिंग 14% घटी है और चीन से इम्पोर्ट दोगुना हुआ है। उन्होंने लिखा- मोदी जी ने समाधान नहीं, नारे लगाने की कला में महारत हासिल की है। सच्चाई यह है कि हम असेंबल करते हैं, इम्पोर्ट करते हैं, लेकिन मैन्युफैक्चरिंग नहीं करते। इससे चीन को फायदा होता है। राहुल गांधी की युवाओं से मुलाकात की 4 तस्वीरें… राहुल बोले- PM ने सरेंडर किया
राहुल ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट रिपेयर करने वाले दो युवाओं से नई दिल्ली के नेहरू प्लेस में मुलाकात का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में राहुल दोनों से उनके काम के बारे में जानकारी लेते नजर आ रहे हैं। राहुल ने उनसे पूछा कि मोबाइल में लगने वाले कितने पार्ट भारत में बनते हैं और कितने चीन से आते हैं। इस पर उन्होंने कहा- सारा सामान चाइनीज है। अपनी पोस्ट में राहुल ने देश के इकोनॉमिक मॉडल की आलोचना करते हुए लिखा- PM मोदी के पास कोई नया आइडिया नहीं हैं। उन्होंने सरेंडर कर दिया है। यहां तक कि PLI स्कीम को भी अब चुपचाप वापस ले लिया गया। भारत को बदलाव की जरूरत है। राहुल गांधी के लोगों से मिलने के किस्से… 25 अक्टूबर, 2024: दिल्ली के सलून में पहुंचे, वीडियो शेयर कर लिखा- ‘कुछ नहीं बचता है’ राहुल गांधी ने दिल्ली के एक सलून पर पहुंचे। वे यहां शेविंग करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ राहुल ने लिखा- ‘कुछ नहीं बचता है’ आज के भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी बयां करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7 अक्टूबर, 2024: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दलित परिवार के घर सब्जी बनाई थी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। खाना बनाने का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। दलित क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता। इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इसके बारे में हमने बात की। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाई, 2024: यूपी में मोची की दुकान पर गए थे, बाद में सिलाई मशीन दी थी अगस्त में राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए गए थे। लौटते वक्त मोची की दुकान पर रुके थे। राहुल ने वहां चप्पल की सिलाई की। करीब 5 मिनट बातचीत के बाद राहुल वहां से निकल गए थे। राम चैत ने राहुल से कहा- ‘मैं गरीब हूं। थोड़ी मदद कीजिए।’ इसके बाद राहुल ने रामचैत के लिए सिलाई मशीन भिजवाई थी। पूरी खबर पढ़ें… 4 जुलाई, 2024: राहुल दिल्ली में मजदूरों से मिले, समस्याएं सुनीं राहुल गांधी ने दिल्ली के गुरु तेगबहादुर नगर में मजदूरों से मुलाकात की। कांग्रेस ने इसका वीडियो और 4 फोटो अपने X हैंडल पर शेयर किए। साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। पूरी खबर पढ़ें… 22 मई, 2023: राहुल ने अंबाला से चंडीगढ़ तक 50KM ट्रक का सफर किया, ड्राइवर के पास बैठे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले साल अगस्त में अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया। दरअसल, वे दोपहर को दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल ने इस दौरान ट्रक ड्राइवरों से बात की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। पूरी खबर पढ़ें… 27 जून, 2023 : राहुल ने बाइक रिपेयरिंग करना सीखा, दिल्ली के एक गैरेज में काम किया राहुल गांधी ने पिछले साल दिल्ली के करोल बाग के एक गैरेज में पहुंचकर वहां के मैकेनिक्स के साथ काम किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 फोटो पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। एक फोटो में राहुल के हाथ में टू व्हीलर का कोई पार्ट दिखाई दे रहा है। उनके सामने एक बाइक खुली हुई है। साथ में कुछ लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… ————————————————- राहुल के बयान की यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- अंग्रेजी शर्म नहीं शक्ति है, भाजपा-RSS नहीं चाहती गरीब बच्चे इसे सीखें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अंग्रेजी यह शर्मनाक नहीं है और इसे हर बच्चे को सिखाया जाना चाहिए। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा-RSS नहीं चाहते कि गरीब बच्चे यह भाषा सीखें। राहुल का यह बयान अमित शाह की उस टिप्पणी के बाद आया, जिसमें शाह ने कहा था कि देश में जो लोग अंग्रेजी बोलते हैं, उन्हें जल्द ही शर्म आएगी। पूरी खबर पढ़ें…