हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार को पुलिस ने किसी शराबी की ओर से हत्या की सूचना मिलने पर एक युवक का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस शव को श्मशान घाट से उठा ले गई और सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में मृतक के परिजनों ने बताया है कि युवक की मौत पेट में दर्द की शिकायत के बाद हुई, इसलिए इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह शव का पोस्टमॉर्टम भी नहीं करवाना चाहते थे। यही कारण था कि उसे सीधे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले में चिरंजीपुर गांव के निवासी सीमंत के रूप में हुई है। उसकी शादी 26 अप्रैल, 2025 को हुई थी। वह करीब 10 दिन पहले ही बिहार से रेवाड़ी आया था। घटना वाली रात को क्या हुआ… 3 पॉइंट्स में जानिए पुलिस की कार्रवाई…