देश के 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में दो नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे सड़कों पर 3 इंच बर्फ की परत जम गई। इससे सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियां सड़क पर फिसलने लगीं। देर रात तक 1000 से ज्यादा गाड़ियां अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ में फंसीं। पुलिस ने गाड़ियां निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उत्तराखंड में भी गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब तथा कुमाऊं में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा में बारिश भी हुई। राजस्थान के गंगानगर, अनूपगढ़, चुरू और बीकानेर में 10 mm तक बारिश हुई। राजस्थान में अगले 3 दिन और MP में अगले 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट है। इसके चलते राजस्थान सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 3 दिन का मौसम… 25 दिसंबर: 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट 26 दिसंबर: 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट 27 दिसंबर: 8 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 6 जिलों में कोहरे, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां राजस्थान में सोमवार (23 दिसंबर) को हुई सीजन की पहली बारिश (मावठ) के कारण शहरों में दिन का अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन में शीतलहर चली। इससे ठिठुरन बढ़ गई। गंगानगर, चूरू, पिलानी (झुंझुनूं) में दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश : अगले 4 दिन ओले-बारिश, 21 जिलों में अलर्ट प्रदेश के ज्यादातर शहरों से कड़ाके की ठंड का दौर खत्म हो गया है। ऐसा उत्तरी हवाओं के नहीं आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी की वजह से हुआ है। हालांकि, अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और कोहरा रहेगा। वहीं, रात में ठंडी हवाओं से ठिठुरन रहेगी। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश : बर्फबारी से पारा गिरा, NH समेत 30 सड़कें बंद शिमला में करीब 2 से 3 इंच तक बर्फ रिकॉर्ड की गई है। मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। कुफरी-नारकंडा-खड़ा पत्थर, बिजली महादेव, भेखली, मणिकर्ण घाटी में बर्फबारी और बारिश के चलते सड़कें बंद हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट, 2 जिलों में बूंदाबांदी, कई जगह बादल छाए हरियाणा के 2 जिलों सोनीपत और पानीपत में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों में शीतलहर चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में दिन का तापमान गिरा, प्रदेश के 17 जिलों में धुंध और कोल्ड वेव का अलर्ट पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। बीते 24 घंटों में पंजाब का तापमान 6 डिग्री गिरा, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम है। वहीं, चंडीगढ़ के तापमान में 9.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है। पूरी खबर पढ़ें…