आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार सुबह AAP ऑफिस से ऐलान किया की पूरी दिल्ली में 24 घंटे फ्री पानी सप्लाई किया जाएगा। फिलहाल राजेंद्र नगर यह सेवा शुरू कर दी गई है। केजरीवाल 1 महीने में 5 ऐलान कर चुके हैं। इसमें महिलाओं के लिए 2100 रुपए, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज और दलित बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणाएं शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में सिंगर शान की बिल्डिंग में आग लगी; एक महिला बेहोश, 9 लोगों को बाहर निकाला महाराष्ट्र के मुंबई में एक 15 मंजिला बिल्डिंग के अपार्टमेंट में मंगलवार को आग लग गई। इस बिल्डिंग में गायक शान भी रहते हैं। आग बांद्रा वेस्ट एरिया में स्थित फॉर्च्यून एन्क्लेव बिल्डिंग के छठवें फ्लोर के एक फ्लैट में रात करीब 1 बजे लगी। बिल्डिंग में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेहोश मिली, जिसे भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिल्डिंग से 9 लोगों को बचाया गया। हादसे की खबर मिलते ही 4 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती, लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बुखार आने के बाद मंगलवार को वॉशिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 78 साल के क्लिंटन लंबे समय बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल उरेना ने बताया कि क्लिंटन को जांच और निगरानी के लिए मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। क्लिंटन 1993 से 2001 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं। इस साल उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के लिए प्रचार भी किया था। लंबे समय से सीने में दर्द की शिकायत और सांस लेने में तकलीफ के चलते 2004 में उनकी सर्जरी चार बार बायपास सर्जरी हो चुकी है। हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को नया समन भेजा, थिएटर भगदड़ केस में आज पूछताछ के लिए बुलाया हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को अल्लू अर्जुन को एक और समन जारी किया है। अल्लू को मंगलवार सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह समन 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मामले से जुड़ा है। अल्लू को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। सिटी कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया था। उसी दिन तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी। आज की बाकी बड़ी खबरें… भुवनेश्वर में प्रेशर कुकर गोदाम में लगी आग, 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं भुवनेश्वर के सत्य नगर में एक प्रेशर कुकर गोदाम में आग लग गई। फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। फायर बिग्रेड DIG रमेश माझी ने कहा, आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी तक किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर भी नहीं मिली है।