हरियाणा के करनाल में रविवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में रखे कार्यक्रम में दादा, माता-पिता, पत्नी और बहन पहुंचे। दादा हवा सिंह और पत्नी हिमांशी ने विनय की फोटो को सैल्यूट किया। रस्म पगड़ी में विनय की पत्नी हिमांशी भावुक हो गईं। इस दौरान उन्हें ससुर राजेश दिलासा देते नजर आए। बीती 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले में आतंकियों ने शादी के 7वें दिन लेफ्टिनेंट नरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कार्यक्रम में CM नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी भी पहुंचीं। उन्होंने विनय की फोटो पर फूल चढ़ाने के बाद परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिमांशी के सिर पर हाथ रखा। इसके बाद जब वह सभा को संबोधित करने लगीं तो भावुक हो गईं। इस दौरान बहन सृष्टि भाई विनय को याद करते हुए भावुक हो गईं। सृष्टि ने कहा- जब वह छोटे थे तो बहुत बार LOC कारगिल मूवी देखते थे। यह भाई की फेवरेट मूवी थी। भाई मुझे कहते थे कि सृष्टि तेरा भाई भी एक दिन ऐसे ही तिरंगे में लिपटा हुआ आएगा। मैं उन्हें बहुत डांटती थी। बहन सृष्टि की अहम बातें… CM की पत्नी बोली- हर घर में विनय जैसा पुत्र पैदा हो
CM सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने कहा कि बेटी हिमांशी बहुत हिम्मत वाली है। वह वहां बैठी रही। एक पत्नी के लिए भावुक पल है, जिनको मैं शब्दों में नहीं कह सकती। मैं एक ही बात कहूंगी कि हर घर में विनय नरवाल जैसा पुत्र पैदा हो। ऐसा वीर शहीद पुत्र हो। विनय ने देश के लिए अपनी जान दी। मैं उसको शहीद वीर ही कहूंगी और मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करूंगी कि विनय नरवाल को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। विनय नरवाल अमर है और अमर ही रहेगा। भारत माता की जय। विधानसभा स्पीकर भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
इसके साथ विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण, कांग्रेस नेताओं और नेवी के अफसरों ने विनय को श्रद्धांजलि दी। इस बीच जब विनय के परिवार की महिला सदस्य भावुक हुईं तो स्पीकर ने उन्हें गले लगाया। इसके अलावा गन्नौर के गांधीनगर से युवक 110 किलोमीटर दौड़कर श्रद्धांजलि देने पहुंचा। सभा के आखिर में आरती की गई। इसके बाद परिवार के साथ स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने श्रद्धांजलि देने आए लोगों का आभार जताया। श्रद्धांजलि सभा की PHOTOS…