आगरा में TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड मामले में आरोपी पत्नी निकिता 40 दिन बाद अरेस्ट हो गई है। पुलिस ने निकिता और उसके पिता निपेंद्र शर्मा को गुजरात के अहमदाबाद से पकड़ा है। शनिवार दोपहर पुलिस उसे लेकर आगरा पहुंची। 24 फरवरी को TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया था, लेकिन 28 फरवरी को वीडियो सामने आया था। इसके बाद से पत्नी निकिता फरार चल रही थी। उसकी तलाश में आगरा पुलिस दबिश दे रही थी। निकिता के पिता ने गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली थी। 20 मार्च को आगरा कोर्ट ने निकिता और उसके पिता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानते हैं.. सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में काम करते थे। उनकी बहन आकांक्षा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। घटना के दिन मानव की मां बेटी के पास दिल्ली गई हुई थीं, जबकि पिता घर में थे। मानव के पिता के मुताबिक, ‘बेटे की शादी निकिता से 30 जनवरी, 2024 को आगरा के बरहन में हुई थी। इसके बाद बहू भी बेटे के पास मुंबई चली गई। कुछ दिन तक तो सही चला, लेकिन उसके बाद बहू आए दिन झगड़ा करने लगी। परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात कहने लगी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से घर आए। उसी दिन मानव पत्नी को छोड़ने मायके गया था। वहां मानव को ससुराल वालों ने धमकाया। अगले दिन सुबह 5 बजे (24 फरवरी) बेटे ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।’ TCS मैनेजर ने वीडियो में क्या कहा, पढ़िए 27 फरवरी को मानव शर्मा का वीडियो सामने आया। इसमें वह कह रहे थे- ‘मैं तो चला जाऊंगा। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू (बहन आकांक्षा) सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको। मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं। आज फिर कर रहा हूं। चलो, ठीक है, अब जा रहा हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी लॉ एंड ऑर्डर से। मैं अपना बता देता हूं, यार, सबका सेम है। मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं।’ इसके बाद वे रोने लगते हैं। आखिरी मिनट में हंसते हैं। कहते हैं करना है तो ढंग से करो। आंसू पोंछते हुए कहते हैं, ‘डोंट टच माई पेरेंट्स।’ पत्नी ने कहा था- वो ड्रिंक करके मुझे मारते थे मानव शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद पत्नी ने भी वीडियो जारी किया था। इसमें वह कह रही थी- ‘मानव ने तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था। बचाने के बाद मैं उन्हें आगरा लेकर आई। वह मुझे खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए थे। यह कहना गलत है कि मर्दों की कोई नहीं सुनता।’ निकिता ने आगे कहा, ‘वह मुझसे मारपीट करते थे। ड्रिंक भी करते थे। मैंने उनके माता-पिता को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने कहा- तुम दोनों पति-पत्नी आपस में समझो, तीसरा कोई नहीं आएगा। जिस दिन वह मरे, उस दिन मैंने उनकी बहन को बताया, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया। जिस दिन मानव की डेड बॉडी आई, मैं उनके घर गई थी, लेकिन दो दिन बाद उन्होंने मुझे धक्के मारकर भगा दिया।’ 28 फरवरी से फरार थी पत्नी निकिता
27 फरवरी को मानव शर्मा के सुसाइड के बाद उनके पिता शिकायत करने सदर थाने गए। वहां सिपाहियों ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। कहा था- अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। इसके बाद उन्होंने CM पोर्टल पर शिकायती पत्र लिखा। इसके बाद पुलिस ने निकिता, उसके माता-पिता और 2 बहनों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। 28 फरवरी को पुलिस निकिता से पूछताछ करने के लिए पहुंची तो घर पर ताला लटका था। तब से पुलिस निकिता शर्मा की तलाश कर रही थी। 6 मार्च को निकिता के पिता ने गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कहा- ‘बेटी और मेरा परिवार बरहन गांव में था। मानव की सुसाइड के लिए हम लोग जिम्मेदार नहीं हैं।’ उनकी याचिका पर पहली बार 12 मार्च को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने निकिता के पिता की याचिका को खारिज कर दिया था। निकिता की मां-बहन जेल में
13 मार्च को निकिता की मां और बहन को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल में भेज दिया था। 20 मार्च को आगरा कोर्ट ने निकिता और उसके पिता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद आगरा पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। ACP सदर विनायक भोंसले ने बताया- निकिता और नृपेंद्र को तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। दोनों को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। उसे आगरा लाया गया है। यहां उनसे पूछताछ की जाएगी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें- वक्फ बिल का यूपी में क्या असर?:दावा- 57 हजार से ज्यादा संपत्तियां सरकारी; मुसलमानों को डर- सरकार अपने कब्जे में लेगी वक्फ बिल संसद में पास हो गया। इस बिल से वक्फ को होने वाले नुकसान और फायदे पर मुस्लिमों में चर्चा है। सबसे ज्यादा चर्चा यूपी की वक्फ संपत्तियों को लेकर है। यूपी हाई अलर्ट पर है। 75 जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की छुटि्टयां रद कर दी गई हैं। संवेदनशील इलाकों में जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए-