तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में 86 माओवादियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। ये सभी CPI (M) के सदस्य हैं। ये संगठन छत्तीसगढ़ में बैन है। 4 एरिया कमेटी सदस्यों (ACM) सहित 86 माओवादियों ने नक्सलवाद के हिंसक रास्ते को छोड़ने और अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जीने का फैसला किया। आधिकारियों ने कहा-सरेंडर मल्टी जोन-1 के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस चंद्रशेखर रेड्डी के सामने हुए। भद्राद्री कोठागुडेम के पुलिस अधीक्षक बी रोहित राजू ने बताया कि चारों एरिया कमेटी सदस्यों (ACM) पर 4-4 लाख रुपए का इनाम था। आज की अन्य बड़ी खबरें… मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नाबालिग से बलात्कार के मामले में 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि घटना जुलाई में हुई थी। 4 आरोपियों ने नाबालिग से रेप किया था और 5वा वहां मौजूद था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाया था। इसे लीक करने की धमकी देकर नाबालिग का शोषण कर रहे थे। कर्नाटक में मिनी बस खड़े ट्रक से टकराई; 5 लोगों की मौत, कई घायल कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार तड़के एक मिनी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 13 वर्षीय लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना जिले के जेवरगी तालुक में नेलोगी क्रॉस के पास सुबह करीब 3.30 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि सभी बागलकोट के रहने वाले थे और कलबुर्गी में एक दरगाह पर जा रहे थे। ट्रक का टायर पंक्चर होने की वजह से वह सड़क के बाईं ओर खड़ा था। ट्रक ड्राइवर टायर बदल रहा था, तभी बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। गोवा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट को पकड़ा, 3 गिरफ्तार गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार रात पोरवोरिम इलाके में छापा मारकर आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेलंगाना के रहने वाले तिगुल्ला श्रीनिवास (39), गड्डाला किरण कुमार (37) और अन्नतपुरम श्रवणकुमार चारी (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और गेमिंग उपकरण समेत करीब 1.80 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। कर्नाटक में वैन खड़े ट्रक से टकराई, पांच लोगों की मौत, 10 घायल कर्नाटक एक वैन के खड़े ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बागलकोट जिले के निवासियों के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले, एक अन्य दुर्घटना में, बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस वे पर एक बस ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसमें एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से हथियारों का तस्कर पकड़ा गया, पिस्टल और कारतूस मिले कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने शुक्रवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला है और चेन्नई भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, चार अधबने हथियार और चार पिस्टल के बैरल भी मिले हैं। कोर्ट ने उसे 17 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। असम ने आगामी पंचायत चुनाव के कारण हाई सेकेण्डरी फस्ट इयर की परीक्षाएं रद्द की असम सरकार ने पंचायत चुनावों के कारण हाई सेकेण्डरी फस्ट इयर की परीक्षा के बचे हुए विषयों की परीक्षा नही लेने का फैसला किया है। राज्य शिक्षा बोर्ड के फैसले के अनुसार, मार्च 2025 की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को 2026 में एचएस फाइनल परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। तेलंगाना के वारंगल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जांच में निकली झूठी तेलंगाना के वारंगल जिला कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। वारंगल के ACP ने कहा- एक ईमेल आया, जिसमें कहा गया कि कोर्ट में बम रखा गया है। इसके बाद हमने तुरंत बम स्क्वॉड भेजा। पूरे कोर्ट परिसर की अच्छे से तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। यह एक फर्जी ईमेल था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।