वक्फ संशोधन बिल संसद से पास हो गया है। इसका विपक्ष और मुस्लिम समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं। लखनऊ में पुलिस ने शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा को हाउस अरेस्ट किया है। उनके घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। यूपी अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी को वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी मिली। बताया, वॉट्सऐप कॉल और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। संभल के गुन्नौर में बहनोई रहते हैं, उन पर जानलेवा हमला किया गया है। यूपी में हाई अलर्ट है। सभी 75 जिलों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। लखनऊ में दरगाहों और मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। दोपहर में मस्जिदों में शांति पूर्वक नमाज पढ़ी गई। संभल जामा मस्जिद में नमाज के दौरान दिल्ली से आए 3 लोग मस्जिद के बाहर हवन करने पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया- इन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ज्ञानवापी के पैरोकार एसएम यासीन ने कहा – इस नए बिल से प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट (पूजा स्थल अधिनियम) कमजोर होगा। मुस्लिम ही नहीं, अन्य धर्मों के पूजा स्थल भी सरकार की जमीनों, पार्कों और सड़कों पर हैं। नियम सभी के लिए बराबर होने चाहिए। इधर, वक्फ बिल पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा – भाजपा सरकार ने बिल को जल्दबाजी में लाया है। अगर इसे समझने के लिए जनता को और समय दिया जाता तो अच्छा होता। अगर इसका दुरुपयोग हुआ, तो बसपा मुसलमानों के साथ खड़ी होगी। 4 तस्वीरें देखिए- प्रदेशभर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…