RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बीते 2 दिनों से बिगड़ गई है। बुधवार की शाम वे फ्लाइट संख्या AI 2522 से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ राबड़ी देवी भी मौजूद हैं। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद को लेकर पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां डॉक्टर्स की एक टीम ने उनका हेल्थ चेकअप किया। इसके बाद वे राबड़ी आवास के लिए निकल गए। तेजस्वी यादव ने बताया था, ‘आज शाम नॉर्मल फ्लाइट से ही उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। दिल्ली एम्स में उनका इलाज होगा। कई दिनों से उनके कंधे और हाथ में जख्म था। लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। बाद में पता चला कि बीपी काफी लो रह रहा है।’ ‘दिल्ली एम्स उनको ले जाना था, लेकिन जब चेकअप हुआ तो उनका बीपी लो हो गया था। इसके बाद डॉक्टर से संपर्क किया गया। डॉक्टर ने बताया कि जब तक स्टेबल नहीं होते हैं, तब तक फ्लाइट से भेजना सही नहीं होगा।’ ‘इस वजह से पहले उनको पारस में ले जाकर सारा चेकअप करवाया गया। थोड़ा स्टेबल हुए तब हम लोग उनको आवास लेकर आए।’ डॉक्टर ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी राबड़ी आवास पर लालू का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी। बुधवार यानी आज शाम 4 बजकर 5 मिनट पर एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 408) से लालू यादव इलाज के लिए दिल्ली जाने की बात सामने आई थी। लालू यादव की बेटी मीसा भारती मंगलवार से दिल्ली में ही हैं। 26 मार्च, यानी 7 दिन पहले ही लालू यादव गर्दनीबाग में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वे तेजस्वी के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा था- ‘गलत हो रहा है। सरकार को देखना चाहिए। हम इसके विरोध में हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। नीतीश कुमार उन लोगों के साथ हैं, वो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। जनता सब समझ रही है।’ बीते 10 साल में 3 ऑपरेशन बीते सालों में लालू प्रसाद यादव के तीन बड़े ऑपरेशन हो चुके हैं। 76 साल के लालू की 13 सिंतबर 2024 को मुंबई के एशियन हार्ट अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्हें एक स्टेंट लगा है। इससे पहले 2022 में उनका सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की थी। 2014 में लालू की ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। करीब 6 घंटे में एऑर्टिक वॉल्व बदला गया था। इस दौरान दिल में मौजूद 3 एमएम के छेद को भरा गया था। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था 2 साल पहले सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की थी। दोनों की सर्जरी की गई थी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू की सेहत में काफी सुधार दिखा। रोहिणी आचार्य जब सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं, तब लालू उनके चुनाव प्रचार में भी गए थे। कई कार्यक्रमों में भी वे भाग लेते दिखते हैं। हालांकि, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनको कई तरह का परहेज करना पड़ता है। लालू किडनी की बीमारी के अलावा अन्य कई बीमारियों से भी ग्रस्त रहे हैं। वैशाली पहुंचने पर समर्थक ने लालू के लिट्टी-चोखा खिलाया था करीब 8 दिन पहले 23 मार्च को पटना से मुजफ्फरपुर जाते समय लालू को वैशाली जिले के भगवानपुर में समर्थकों ने रोक लिया था। इस दौरान एक समर्थक उनके लिए घर से बनी मक्के की रोटी, बथुए की साग, लिट्टी और चोखा लेकर पहुंचा था। इस दौरान लालू यादव ने समर्थकों से कहा था- ‘चुनाव की तैयारी में लग जाइए।’