बिहार बोर्ड ने शनिवार को मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉपर में 2 छात्राएं और एक छात्र है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, चंपारण की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट टॉपर बने हैं। तीनों के नंबर 489 रहे और परसेंटेज 97.80% रहा। टॉप-10 में 123 स्टूडेंट्स इस साल 10वीं के एग्जाम में करीब 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 12 लाख 79 हजार 294 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार 10वीं का पासिंग परसेंट 82.11 फीसदी रहा। टॉप-10 में 123 छात्र हैं। टॉप-5 में 25 स्टूडेंट हैं। वहीं टॉप-6 से 10 तक 98 छात्र हैं। पहली रैंक लाने वाली साक्षी बोली- घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की मैट्रिक परीक्षा में पहली रैंक लाने वाली साक्षी ने कहा- ‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरी पहली रैंक है। इसके पीछे माता-पिता और भाई बहन का बड़ा योगदान था। टीचर्स ने भी मुझे बहुत मदद की। यह पहला पड़ाव है। आगे और अच्छा करना है।’ टॉपर रंजन वर्मा के पिता नहीं हैं भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार के रंजन वर्मा ने पूरे बिहार में मैट्रिक एग्जाम में पहला रैंक हासिल किया है। रंजन ने 500 में 489 मार्क्स मिले हैं। साल 2003 में रंजन के पिता की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। रंजन अपने एक भाई रंजीत से छोटा है। मां शीला देवी गृहिणी हैं। रंजन ऑनलाइन पढ़ाई करता था। तीसरी टॉपर अंशु कुमारी गरीब परिवार से हैं मैट्रिक परीक्षा में बेतिया की अंशु कुमारी ने भी टॉप किया है। उन्हें भी 500 में से 489 मार्क्स मिले हैं। अंशु बेतिया जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित गहरी गांव की रहने वाली हैं। वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। दूसरी रैंक पाने वालों में 3 छात्र दूसरे स्थान पर भी 3 छात्र हैं। इनमें भोजपुर के पुनीत कुमार सिंह, जमुई के सचिन कुमार राम और मुंगेर के प्रियांशु राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीनों को 488 मार्क्स मिले हैं और पासिंग परसेंटेज 97.60 फीसदी रहा। 5 स्टूडेंट्स को मिली तीसरी रैंक तीसरे स्थान पर 5 स्टूडेंट्स हैं। इनमें बांका के मोहित कुमार, सूरज कुमार पांडेय, रोहतास की खुशी कुमारी, आजमनगर के प्रियांशु रंजन और जमुई के रोहित कुमार को दूसरी रैंक मिली है। सभी को 487 मार्क्स मिले हैं। इन पासिंग परसेंटेज 97.40 रहा। छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर देख सकते हैं। स्टूडेंट SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा दोगुना इनाम इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। टॉपर को इस बार 2 लाख रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम एक लाख का था। दूसरे स्थान वाले छात्र को 1.50 लाख रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम 75 हजार था। वहीं, तीसरे स्थान के छात्र को एक लाख रुपए मिलेंगे। पिछले बार ये इनाम 50 हजार तक का था। वहीं, चौथे से दसवें नंबर के अव्वल छात्रों को 20 हजार रुपए मिलेंगे। पहले ये इनाम 10 हजार तक था। इस साल भी बिहार बोर्ड ने बनाया रिकॉर्ड बिहार बोर्ड पिछले 7 सालों से इंटरमीडिएट और मैट्रिक रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। बोर्ड ने 25 मार्च को बाकी बोर्ड से पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया था। वही आज 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया है। —————- 25 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी हुआ था, ये खबर भी पढ़िए इंटर में तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर, 86.5% रिजल्ट:साइंस टॉपर बोली-फोन आया तो मैंने कहा-बिहार में बहुत प्रिया होंगी, विश्वास नहीं था टॉप करूंगी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज यानी मंगलवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस में पश्चिमी चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 नंबर के साथ टॉप किया है। आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी (473) और शाकिब शाह (473) टॉपर हैं। वैशाली की रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में 475 नंबर्स के साथ टॉप किया है। कॉमर्स के टॉप-5 में 7 स्टूडेंट्स हैं। सेकेंड टॉपर में भी 2 छात्र हैं। अनुष्का कुमारी और रोकाइया फातमा 471 नंबर के साथ सेकेंड टॉपर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को बधाई दी हैं। पूरी खबर पढ़िए ऑटो ड्राइवर-टेलर और फल बेचने वाले की बेटी इंटर टॉपर:यूट्यूब से पढ़ाई कर कॉमर्स में अंशु के 93.8% मार्क्स, टॉप-5 में वर्षा रानी बिहार बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है। तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। इंटर कॉमर्स टॉपर रौशनी के पिता ऑटो ड्राइवर हैं। उसने बताया कि ‘घर में कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती थी कि खाना भी नहीं मिलता था।’ वैशाली की रौशनी ने 475 नंबर हासिल किए है। कॉमर्स के टॉप-5 में 7 स्टूडेंट्स हैं। सेकेंड टॉपर में भी 2 छात्र हैं। अनुष्का कुमारी और रोकाइया फातमा 471 नंबर के साथ सेकेंड टॉपर हैं। पूरी खबर पढ़िए