
अनिल शर्मा
लखनपुर 16 मार्च :लखनपुर N.DAV पब्लिक स्कूल ने अपना 25वां सिल्वर जुबली दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया . इस बाबत स्कूल परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा महिषासुर वध सहित प्रदर्शनी सहित के कार्यक्रम दखाइए, छोटे-छोटे बच्चों ने इन कार्यक्रमों में भाग लिया स्कूली बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया, आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चे व बच्चियों ने एक से बढ़कर एक -संगीत आदि की प्रस्तुति की.



इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम को देखने बच्चों के अभिभावक भी पहुंचे थे.

इसके अलावा स्कूल प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पूर्ववर्ती छात्रों को आमंत्रित किया गया था, जो आज इस स्कूल से पढ़कर देश व राज्य में कई स्थानों पर बैंक मैनेजर और कई पद पर सुशोभित हैं.


मंच के माध्यम से बतौर अथिति असिस्टेंट कमिश्नर एनफोर्समेंट सेलटैक्स सोना गुप्ता ने कहा कि इस स्कूल का अपना इतिहास है.

वर्ष 2000 में इस स्कूल की स्थापना की गयी थी. तब से लेकर आज तक इस स्कूल ने नये-नये कीर्तिमान हासिल किये हैं. स्कूल की चेयरमैन मीनाक्षी लखनपाल द्वारा बच्चों के भविष्य को सिंचित करने का काम किया गया है. इसका परिणाम है कि लखनपुर के दर्जनों आज कई ऊंचे पद पर है वहीं स्कूल की चेयरमैन मीनाक्षी लखनपाल ने बताया बीते 25 साल के इतिहास को लोगों के सामने रखा. कहा कि यह सबों की मेहनत का प्रतिफल है. सिल्वर जुबली पर आये सभी लोगों का अभिवादन किया.

अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशील गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष,सरदार दर्शन सिंह,पूर्व अध्यक्ष ,रविंद्र शर्मा सीटू, काका राम, पूर्व उप अध्यक्ष दलीप टॉक अध्यक्ष रामनाटक क्लब नरेश कुमार,उप अध्यक्ष सतीश टॉक, अजय कुमार कालू , सचिव वरिंदर शर्मा, जतिन सचदेवा, लेक्चर राकेशकमार, सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।