देश के तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई सड़कें बंद हैं। बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल के शिमला में पिछले 2 दिनों में 24 हजार वाहनों में 80 हजार से ज्यादा टूरिस्ट न्यू ईयर का जश्न मनाने पहुंचे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पहाड़ों की बर्फीली हवा से UP, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान गिरेगा। उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में शीतलहर चल रही है। 60 जिलों में घना कोहरा है। मुरादाबाद और आजमगढ़ में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 ट्रेनें 8 घंटे तक लेट आईं। हरियाणा के 14 शहरों में शीतलहर का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में भी तापमान लगातार गिर रहा है। नीमच में पारा 3.5º तक पहुंचा गया है। वहीं, राजस्थान 3 दिन तक कोल्डवेव का अलर्ट है। हिल स्टेशन माउंट आबू में कल से 3 दिन के बीच पारा माइनस में जा सकता है। फिलहाल यहां तापमान 1º है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की 10 तस्वीरें… 10cm से ज्यादा बर्फबारी हिमाचल के 5 जिलों में हुई
हिमाचल के कल्पा में 14.9, कुफरी में 14.5, पूह में 12, मुरंग में 12, खदराला में 10, सांगला में 8.5, केलंग में 8, कुकमसेरी में 1.6 सेमी ताजा बर्फबारी हुई है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकाॅर्ड किया गया है। 2.11 करोड़ पर्यटक 2024 में जम्मू-कश्मीर पहुंचे लद्दाख में 2023 में 5.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह आंकड़ा घटकर 3.75 लाख रह गया। लद्दाख पर्यटन विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटक आए थे। 2024 में संख्या बढ़कर 2.11 करोड़ हो चुकी है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 1 जनवरी: 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट 2 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: तेज सर्दी-कोहरे के बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन, विजिबिलिटी 20 मीटर हुई इस बार तेज सर्दी और कोहरे के बीच मध्यप्रदेश में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन होगा। मंगलवार सुबह ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में कोहरे का असर रहा। उज्जैन-रतलाम में आज कोल्ड-डे का अलर्ट है। वहीं, शाजापुर, नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा में भी शीतलहर चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 4 दिन और चलेगी शीतलहर, कोहरे के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर हुई उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई। राजस्थान में कोल्ड-वेव का असर 3 जनवरी तक रहेगा। 1 जनवरी से कोल्ड-वेव का प्रभाव और बढ़ने की भी आशंका जताई गई है। 30 दिसंबर को जयपुर, समेत कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: नए साल का आगाज धुंध से होगा, हिसार-सिरसा समेत 14 जिलों में अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान हरियाणा में नए साल का आगाज धुंध के साथ होने वाला है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोल्ड डे के साथ कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हिसार, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी, चरखी-दादरी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 60 जिलों में घना कोहरा, 52 में शीतलहर; ट्रेनें 8 घंटे तक लेट पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी का मौसम बदल गया है। पूरे दिन सूरज नहीं निकल रहा। गलन-ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह से 52 जिलों में शीतलहर तो 60 जिलों में घना कोहरा छाया है। मुरादाबाद और आजमगढ़ में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: सरगुजा में चलेगी शीतलहर, 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान छत्तीसगढ़ में बीते तीन दिनों तक बादल और बारिश के बाद फिर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। 2 जनवरी के बाद प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहेगा, कल (बुधवार) से शीतलहर चल सकती है।