वृंदावन के गोपीनाथ मंदिर में आज विधवा माताओं ने फूल-गुलाल से होली खेली। 20 क्विंटल फूल और 25 क्विंटल गुलाल की व्यवस्था की गई। इतने गुलाल और फूलों की बारिश हुई तो फर्श पर इसकी मोटी परत जम गई। माताओं के साथ विदेशी महिलाएं भी झूम उठीं। विदेशी पर्यटकों ने कहा- यह अद्भुत है, बहुत आनंद आ रहा है। इस तरह आनंद की अनुभूति पहली बार हुई। गोपीनाथ मंदिर में म्यूजिक पर बजते होली के भजन, फिजा में उड़ते गुलाल-फूल और नाचती-गाती करीब 1000 विधवा और निराश्रित माताएं… यह आयोजन सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल ने किया। संस्था ने बदरंग हो चुकी विधवा माताओं की जिंदगी में रंग घोलने के लिए इस खास होली का आयोजन किया। 4 तस्वीरें पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…