Alertindianews.in पर ताजातरीन खबरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) को झटका दिया है। दरअसल, आप के पूर्व विधायक असीम अहमद खान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह मटिया महल सीट से विधानसभा सदस्य चुने गए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की उपस्थिति में असीम खान को पार्टी में शामिल कराया गया। बता दें, चुनाव की घोषणा से पहले ही कई नेता दल-बदल कर रहे हैं।
बता दें, 2015 के विधानसभा के चुनाव में असीम मटिया महल सीट से जीते थे, जिसके बाद उन्हें मंत्रिमंडल में खाद्य आपूर्ति मंत्री का पद दिया गया था। भ्रष्टाचार के एक मामले में स्टिंग जारी होने के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।