कश्मीर के गुलमर्ग में 8 मार्च को एक फैशन शो हुआ था। आरोप है कि शो में कई मॉडलों ने बर्फ पर रैंप वॉक किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। स्थानीय लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सरकार रमजान में ऐसे फैशन शो के आयोजन की अनुमति कैसे दे सकती है? इस मामले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के विधायकों ने चर्चा की मांग की। विवाद बढ़ता देख CM उमर अब्दुल्ला ने फैशन शो की जांच के आदेश दिए हैं। अब्दुल्ला ने कहा- यह एक प्राइवेट इवेंट था। सरकार से अनुमति नहीं ली गई थी। जो कुछ भी मैंने देखा, वह किसी भी समय और खासतौर पर रमजान के महीने में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए था। अफसरों को जांच के लिए कहा है। जरूरी हुआ तो पुलिस कार्रवाई करेगी। यह शो फैशन डिजाइनर जोड़ी शिवान और नरेश ने ऑर्गनाइज किया था। मामले के तूल पकड़ने पर शिवम-नरेश ने माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- रमजान के पवित्र महीने के दौरान गुलमर्ग में हमारे शो का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हम सभी संस्कृतियों-परंपराओं का सम्मान करते हैं। फैशन शो की तस्वीरें… महबूबा मुफ्ती, PDP प्रमुख : रमजान के पवित्र महीने में इस तरह का आयोजन एक अभद्र तमाशे में तब्दील हो गया, जो चौंकाने वाला है। यह निंदनीय है कि निजी होटल व्यवसायियों को इन आयोजनों के माध्यम से ऐसी अश्लीलता को बढ़ावा देने की अनुमति दी जाती है, जो हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है। सरकार निजी मामला बताकर जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती। उमर फारूक, हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष: यह बेहद शर्मनाक है। रमजान के पवित्र महीने में गुलमर्ग में एक अश्लील फैशन शो आयोजित किया गया। फोटो-वीडियो देखकर लोगों में गुस्सा फैल गया। सूफी, संत संस्कृति और लोगों के गहरे धार्मिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाने वाली घाटी में इसे कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कठुआ में तीन नागरिकों की हत्या पर चिंता जताई
इस बीच उमर अब्दुल्ला ने कठुआ जिले के बिलावर में तीन नागरिकों की हत्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “बिलावर में जो हुआ है, उसकी जांच चल रही है। लेकिन इस मामले को राजनीति से जोड़ा जा रहा है, यह ठीक नहीं है।” मुख्यमंत्री ने इस पर भी टिप्पणी की कि डिप्टी सीएम को बिलावर क्षेत्र में जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने कहा, डिप्टी सीएम भी वहां जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। उन्होंने मुझे फोन किया और मैंने उन्हें जाने से मना किया। उमर ने यह भी सवाल उठाया कि विपक्षी नेता सुनील शर्मा को वहां जाने की अनुमति क्यों दी गई? ——————— जम्मू-कश्मीर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… उमर अब्दुल्ला बोले- भाजपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं:हमारा नजरिया बिल्कुल अलग जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के बीच गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया। उन्होंने कहा- भाजपा के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता। पूरी खबर पढ़ें ….