मुंबई के गोरेगांव इलाके में फिल्म सिटी रोड के पास शनिवार शाम भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। अभी तक किसी के भी घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने की वजह भी अभी तक सामने नहीं आई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के हासन में बिल्डिंग गिरने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर कर्नाटक के हासन में एक खाली बिल्डिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। ये लोग खाली बिल्डिंग के सामने बैठे थे। मृतक की पहचान अमरनाथ के रूप में हुई है। घायलों में से दो की हालत नाज़ुक है। यह हादसा बेलूर बस स्टैंड के सामने हुआ। घायलों को हासन के HIMS अस्पताल ले जाया गया है। मुंबई में पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, मामले में जांच जारी मुंबई में अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में रविवार को पानी की टंकी साफ करते समय पांट मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे नागपाड़ा इलाके के दिमटिमकर रोड पर स्थित बिस्मिल्लाह स्पेस बिल्डिंग में हुई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी। वहीं, घायल मजदूरों को इलाज के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना की बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में जन्म के सेक्स रेश्यो 923 से बढ़कर 976 हुआ, नवजात मृत्यु दर सिंगल डिजिट में पहुंची जम्मू-कश्मीर में नवजात मृत्यु दर (NMR) 13.3 अंक गिरकर सिंगल डिजिट 9.8 पर पहुंच गई है। वहीं, जन्म के समय सेक्स रेश्यो 923 से बढ़कर 976 पर पहुंच गया है। विधानसभा में 6 मार्च को सरकार की ओर से पेश 2024-25 के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक शिशु मृत्यु दर (IMR) भी 16.1 अंक गिरकर 16.3 पर आ गई है। नीति आयोग के 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक हेल्थ सेक्टर में जम्मू-कश्मीर का स्कोर 70 से बढ़कर 78 हो गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मुथैया मुरलीधरन को 25 एकड़ जमीन दी, 1600 करोड़ का सॉफ्ट ड्रिंक प्लांट लगाएंगे जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन को कठुआ में 25 एकड़ जमीन दी है। यह जमीन मुरलीधरन को फ्री में दी गई है। बताया गया है कि मुरलीधरन यहां एल्यूमिनियम कैन मैन्युफैक्चरिंग और बेवरेज फिलिंग (सॉफ्ट ड्रिंक) यूनिट में 1600 करोड़ रुपए निवेश करेंगे। मुरलीधरन की कंपनी, सीलोन बेवरेजेस, जो पहले ही कर्नाटक में एक प्लांट चला रही है, अब जम्मू और कश्मीर में भी विस्तार करेगी। जमीन का पट्टा पिछले साल 14 जून को साइन किया गया था। पूर्व क्रिकेटर को मुफ्त जमीन देने सियासत गर्मा गई है। शनिवार को CPI (M) के विधायक मुहम्मद यूसुफ तारिगामी ने इस पर नाराजगी जताई। कांग्रेस विधायक गुलाम अहमद मीर ने भी इस मामले की जांच की मांग की है। मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला, सुरक्षाकर्मी ने बचाई जान मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक महिला का पैर फिसल गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। उसी दौरान प्लेटफार्म पर खड़े RPF कर्मचारी दौड़ा और महिला के दोनों हाथ पकड़कर सुरक्षित खींच लिया। इस वीडियो को रेलवे ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इसमें लिखा गया- महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय असंतुलित होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद रेलवे सुरक्षाकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। कृपया करके चलती ट्रेन से चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। केंद्रीय गृह सचिव जम्मू जाएंगे, कल 3 लोगों की लाश मिली थी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ जिले के बनी क्षेत्र में आतंकियों द्वारा 3 युवाओं की नृशंस हत्या अत्यंत दुखद होने के साथ-साथ बहुत चिंता का विषय है। इस शांतिपूर्ण क्षेत्र में माहौल खराब करने के पीछे कोई गहरी साजिश नजर आ रही है। केंद्रीय गृह सचिव स्वयं जम्मू पहुंच रहे हैं ताकि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जा सके। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शनिवार को तीन लापता लोगों के शव बिलिवार की ऊपरी पहाड़ियों पर मिले थे। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। सभी तीन दिन पहले आतंकवाद प्रभावित इलाके से लापता हुए थे। इनकी पहचान जोगेश सिंह (35 साल), दर्शन सिंह (40 साल) और वरुण सिंह (14 साल) के रूप में हुई है। इन्हें आतंकियों के द्वारा मारने की आशंका है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कार और ट्रक टकराई, पांच लोगों की मौत कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में रविवार को एक कार और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा चित्रदुर्ग तालुक के सिबर गांव में हुआ। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार लोग बेंगलुरु के रहने वाले थे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्होंने देर रात बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत की थी। उसके बाद रविवार सुबह करीब 2 बजे उन्हें AIIMS में एडमिट किया गया। PTI के मुताबिक फिलहाल वह कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में हैं। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उनकी सेहत की जानकारी लेने खुद AIIMS गए हैं। मणिपुर: सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में हथियार और गोला-बारूद बरामद मणिपुर में भारतीय सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी ने जॉइंट चलाकर मणिपुर के जिरीबाम, तेंगनौपाल, काकचिंग, उखरूल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के पहाड़ी और घाटी जिलों में बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। इसमें 25 IED भी शामिल है।