पटना में शनिवार को होली मिलन समारोह के दौरान CM नीतीश कुमार BJP सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके। हालांकि BJP सांसद ने मुख्यमंत्री को रोक दिया। पास खड़े JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी CM का हाथ पकड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार ने रविशंकर को गले लगा लिया। नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद से 4 साल बड़े हैं। दरअसल, पटना साहिब से BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। CM नीतीश कुमार, संजय झा, मंत्री विजय चौधरी के साथ वहां पहुंचे थे। रविशंकर प्रसाद ने उन्हें गेट से रिसीव किया। फिर गुलाल का टीका लगाया। CM ने गुलाल से टीका लगाने की जगह फूलों से अभिनंदन किया। इस दौरान विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से लौटते समय नीतीश ने रविशंकर के पैर छूने की कोशिश की। 3 तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम PM मोदी के पैर छूने बढ़े थे नीतीश इसके पहले CM नीतीश कुमार ने 2 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने की कोशिश की थी। पहली बार 7 जून 2024 को दिल्ली में नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए थे। मौका था लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में एनडीए की बैठक का। दूसरी बार 13 नंवबर 2024 को, जब पीएम दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान अपना भाषण खत्म कर सीएम अपनी कुर्सी की ओर जा रहे थे। बीच में रुके और पीएम मोदी के पैर छू लिए। ——————- ये खबर भी पढ़िए… CM ने सम्राट की पीठ थपथपाई,नीतीश-तेजस्वी में इशारों में बात:मुख्यमंत्री ने पूछा- क्या खा रहे हो, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- चॉकलेट; देखिए बजट के मोमेंट्स वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में सोमवार को 3.17 लाख करोड़ रुपए का बिहार का बजट पेश किया। 40 मिनट के भाषण में उन्होंने 52 नई घोषणाएं कीं। कभी तेजस्वी यादव सदन में मुस्कुराते नजर आए तो बजट के बाद CM ने सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई। नीतीश और नेता प्रतिपक्ष में इशारों-इशारों में बातें भी हुईं। सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए और देखिए बजट के मोमेंट्स…