NTPC कोल परियोजना के केरेडारी में डिस्पैच डिपार्टमेंट के DGM पद पर कार्यरत कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वे अपने घर हजारीबाग से ऑफिस के लिए थे। गाड़ी जैसे ही हजारीबाग के फतहा चौक के पास पहुंची बाइक सवार अपराधियों ने गाड़ी ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी। उन्हें 2 गोलियां लगी थीं। आनन-फानन में उन्हें पास के ही आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। वे ऑफिस की स्कॉर्पियो में सवार थे। गाड़ी में उनके अलावा 2 और लोग बैठे थे। । लेवी के लिए हत्या की आशंका घटना की जानकारी मिलते ही NTPC के बड़े पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अस्पताल में जिले के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद हैं। मामले को लेकर जांच तेज कर दी गई है। चर्चा इस बात भी हो रही है इलाके में लेवी को लेकर आए दिन माइनिंग कंपनियां और उसके कर्मी अपराधियों की रडार पर आते रहते हैं। इससे पहले भी लेवी के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी के GM की हत्या कर दी गई थी। कुमार गौरव की हत्या के तार भी लेवी से ही जोड़कर देखे जा रहे हैं। क्योंकि उनके ऊपर ही कोयला डिस्पैच की जिम्मेदारी थी। कुमार गौरव ने 6 महीने पहले जॉइन किया था कुमार गौरव 6 महीने पहले ही यहां आए थे। उनकी 10 साल की एक बेटी है जो हजारीबाग में एक प्राइवेट स्कूल में रहकर पढ़ाई करती है। बचपन में ही कुमार गौरव के पिता की मौत हो गई थी। अपनी मेहनत से उन्होंने NTPC में नौकरी हासिल की थी। NTPC एसोसिएशन के सदस्य कमला राम रजक ने कहा- ‘NTPC को पूरे परिवार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अगर हमारी मांग नहीं मानी तो बड़ा प्रदर्शन करेंगे।’ पूर्व सांसद के भतीजे थे कुमार गौरव कुमार गौरव नालंदा के पूर्व सांसद रामस्वरूप प्रसाद के भतीजे थे। वे रामस्वरूप प्रसाद के बड़े भाई स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद सिंह के इकलौते बेटे थे। नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड की ओप पंचायत के हासेपुर गांव में उनका घर है। कुमार गौरव की पहली पोस्टिंग दादरी में इंजीनियर के पद पर हुई थी। दूसरी पोस्टिंग रीगा में हुई थी। इसके बाद सिंगरौली मध्यप्रदेश में DGM के पद पर प्रोन्नति मिली। इसके बाद झारखंड के हजारीबाग में उनका ट्रांसफर हुआ था। ————————- ये खबर भी पढ़िए… झारखंड CM की भाभी पर जानलेवा हमले की कोशिश:सीता सोरेन पर गोली चलाने के आरोप में पीए गिरफ्तार, पुलिस बोली–चुनावी फंडिंग का झगड़ा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन पर धनबाद में जान लेवा हमले का प्रयास हुआ। उन पर पीए देवाशीष मनोरंजन घोष ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन सीता के सुरक्षा गार्ड ने पहले ही आरोपी को दबोच लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार चुनाव फंडिंग को लेकर दोनों के बीच नोक झोंक हुई थी। पूरी खबर पढ़िए