सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। योगी ने सपा नेता अबू आजमी का नाम लिए बगैर कहा, जो लोग राष्ट्र नायकों को सम्मान नहीं दे सकते, वे किसी मानसिक विकृति के शिकार हैं। उनके इलाज की आवश्यकता है। योगी ने कहा- असली नायक तो महाराणा प्रताप हैं, जिन्होंने अकबर को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। नायक तो छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, जिन्होंने औरंगजेब को घुट-घुटकर बेमौत मरने के लिए मजबूर कर दिया। इसलिए नायक शिवाजी महाराज हैं, औरंगजेब नहीं हो सकता। योगी की बड़ी बातें… नोएडा में योगी के 3 बड़े ऐलान
सीएम योगी ने नोएडा में राजकीय कॉलेज, स्टेडियम, 100 बेड का अस्पताल और पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा- आज उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट नहीं है। आज सुरक्षा का संकट नहीं है। 66 करोड़ लोग महाकुंभ में आए कोई छेड़छाड़ और अपराध की घटना नहीं हुई। नोएडा में 4 IT कंपनियों का उद्घाटन-शिलान्यास किया
इससे पहले सीएम ने नोएडा में चार IT कंपनियों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। ग्रेटर नोएडा में शारदा केयर हेल्थ सिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। योगी ने कहा- आपने देखा होगा, सरकार थोड़ी भी सुविधा करवा दे तो कैसे पूरी दुनिया टूट पड़ती है। महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु देश और दुनिया से पहुंचे। हमने जितने श्रद्धालुओं के आने का सोचा, महाकुंभ में उससे 3 से 4 गुना ज्यादा लोग आए। हमारी पार्किंग का स्पेस कम हो गया। ऐसे में लोगों को 10 से 15 Km पैदल चलना पड़ा। लेकिन जिसने भी संगम में डुबकी लगाई, वह खुश होकर गया। अब 1800 बेड का हुआ शारदा केयर-हेल्थ सिटी हॉस्पिटल
ग्रेटर नोएडा में शारदा केयर-हेल्थ सिटी हॉस्पिटल का योगी ने उद्घाटन किया। योगी ने कहा- मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन के साथ शारदा यूनिवर्सिटी के पास अब 1800 बेड के हॉस्पिटल की सुविधा हो चुकी है। पहले 1200 बेड शारदा यूनिवर्सिटी के पास था। अब 600 और बेड के हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया है। शिक्षा-चिकित्सा में निजी क्षेत्र का बड़ा योगदान
योगी ने कहा- यह हमारे लिए एक सेवा है और निवेश भी है। शिक्षा और चिकित्सा में निजी क्षेत्र की भूमिका अच्छी है। निजी क्षेत्र ने निवेश कर सरकार की बड़ी मदद की है, इनकी मदद के लिए भी सरकार तत्पर है। अच्छी शिक्षा के अभाव में हमारी प्रगति रुक जाती है। अगर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तम साधन नहीं हैं तो समाज के विकास में ब्रेकर की स्थिति बन जाती है। सिस्टम के लिए बोझा हो जाता है। अब उन 4 कंपनियों की डिटेल, जिनका उद्घाटन और शिलान्यास हुआ 1. नोएडा में सीफी कंपनी का डेटा सेंटर बनकर तैयार
भूखंड संख्या-बी-11, 12 और 13, सेक्टर-132 में सीफी एसकेवीए सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन कंपनी के डेटा सेंटर का लोकार्पण हुआ। 27 मई, 2005 को करीब 20 हजार वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया गया। तय समय पर निर्माण नहीं करने और अन्य वजहों से वर्ष 2019 में आवंटन निरस्त कर दिया गया। फिर इसे री-स्टोर करने के बाद 6 मार्च 2025 को क्रियाशील प्रमाणपत्र जारी किया गया। कंपनी करीब 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी और 700 लोगों को रोजगार देगी। सीफी के उद्घाटन की 3 तस्वीरें 2. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का भूमिपूजन
भूखंड संख्या-ए-1 और 2, सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के लिए भूमिपूजन किया गया। ये भूखंड 40 और 20 हजार वर्गमीटर के हैं। प्राधिकरण ने भूखंड का आवंटन 1 अप्रैल 2021 को किया था। नक्शे को 19 दिसंबर 2024 को मंजूरी दी गई। अब कंपनी को 2027 तक निर्माण करने का समय दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी करीब 2 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी और 3 हजार लोगों को रोजगार देगी। 3. MAQ सॉफ्टवेयर कंपनी का शुभारंभ
भूखंड संख्या-ए-3, सेक्टर-145 में MAQ सॉफ्टवेयर कंपनी बनकर तैयार हो चुकी है। कंपनी 19800 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनी है। नोएडा प्राधिकरण ने 28 जुलाई 2021 को इसका आवंटन किया, जबकि 28 अक्टूबर 2024 को क्रियाशील प्रमाण-पत्र दिया गया। अधिकारियों के मुतााबिक, यह कंपनी करीब 250 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। प्रत्यक्ष रूप से एक और अप्रत्यक्ष रूप दो हजार लोगों को रोजगार देगी। 4. सोलर कंपनी अवाडा का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक सेक्टर-16 स्थित अवाडा कंपनी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कंपनी इस परिसर में सोलर पैनल और अन्य उपकरण का निर्माण करेगी। कंपनी को करीब 50 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। यह कंपनी अब बनकर तैयार हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया- यह कंपनी तीन हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके अलावा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार देगी। 893 करोड़ की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर झट्टा और सुल्तानपुर गांव के सामने बनने वाले अंडरपास, जेपी फ्लाईओवर से सेक्टर-136 तक आरसीसी ड्रेन का निर्माण, सेक्टर-62 डी पार्क का सौंदर्यीकरण, सेक्टर-94 में जापानी थीम पर पार्क का निर्माण, सेक्टर-162 और 164 में सबस्टेशन का निर्माण होगा। आज कुल योगी ने 893 करोड़ की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ————————— यह खबर भी पढ़िए… पोल से बांधे हाथ, सीने पर मारी गोली…फिर दफनाया:यूपी की शहजादी अबू धाबी में सुपुर्द-ए-खाक; पिता बोले- बेटी को बेचने वाला क्यों बरी हुआ? उत्तर प्रदेश में बांदा की रहने वाली शहजादी को UAE के अबू धाबी में दफन कर दिया गया। 6 मार्च यानी गुरुवार को हुए सुपुर्द-ए-खाक की तस्वीरें उसके परिजनों को भेजी गई हैं। शहजादी की कब्र का नंबर A7S1954 है। पढ़ें पूरी खबर…