देश में अब मौसम का हाल बदलने वाला है। आने वाले दो दिनों में MP-UP समेत देश के 9 राज्यों में तेजी से गर्मी बढ़ेगी। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। यह 9 मार्च की रात को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगा। एजेंसी के मुताबिक इसके बाद भी लगातार दो-तीन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएंगे। इनके बीच अंतर न होने से उत्तरी हवाएं नहीं चल पाएंगी और ठंडक खत्म हो जाएगी। इसके चलते 15-16 मार्च तक तापमान अधिक बना रहेगा। इस बीच रात का तापमान भी बढ़ेगा और सुबह-रात की सर्दी खत्म हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकांश पहाड़ी राज्य प्रभावित होंगे। सीनियर वेदर एक्सपर्ट डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि होली के दिन (13-14 मार्च) मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 35 से 36°C तक पहुंच सकता है। जबकि रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 16 या 17 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना बन सकती है। महाराष्ट्र, गुजरात समेत 9 राज्यों में गर्मी; पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: पहाड़ों से आई बर्फीली हवा से ठिठुरा एमपी, मार्च में शीतलहर चली, पारा 6° पहुंचा; अब 2-3 डिग्री बढ़ेगा पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं से चार दिन तक पूरा मध्यप्रदेश ठिठुरा रहा। कई शहरों में शीतलहर चली तो रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया। अब मौसम करवट लेगा और दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 15 मार्च के बाद गर्मी के तेवर देखने को मिल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: दिन का पारा 38 पार, हनुमानगढ़-माउंट आबू को छोड़कर सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर उत्तरी हवा के थमने के साथ ही राजस्थान में अब दिन गर्म होने लगे हैं। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया। तापमान बढ़ने से इन शहरों में दिन में तेज गर्मी शुरू हो गई। कल हनुमानगढ़-माउंट आबू को छोड़कर सभी शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: रातें ठंडी, दिन गर्म… अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार, 11 जिलों में रात्रि पारा 10 डिग्री से नीचे आया हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने से दिन का तापमान गए बार फिर से बढ़ने लगा है। हरियाणा में दिन का पारा 30 डिग्री को पार कर गया है। हरियाणा के 2 शहरों महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में पारा 30 डिग्री से ऊपर है। वहीं रात्रि तापमान में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना रहा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: फरीदकोट का तापमान 31 के पार, 3 दिनों में तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ेगा; 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ौतरी जारी है। आने वाले दिनों में अधिकतर शहरों का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। जबकि 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे हलकी राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावनाएं बन रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: कल से 5 दिन बारिश-बर्फबारी:12 व 13 तारीख को अलर्ट, मार्च में अब तक सामान्य से 89% ज्यादा बादल बरसे हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम खराब होगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले पांच दिन यानी 13 मार्च तक नजर आएगा। 9 मार्च को चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 10 व 11 मार्च को प्रदेश के अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…