महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 3 आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। जलगांव SP महेश्वर रेड्डी के मुताबिक, छेड़छाड़ मामले में 2 मार्च को मुक्ताईनगर पुलिस स्टेशन में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इनमें से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनका नाम अनिकेत भोई, किरण माली, अनुज पाटिल है। आरोपी अनिकेत का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। चौथा आरोपी नाबालिग है। महेश्वर रेड्डी ने कहा- 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। बचे आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना की अच्छी से जांच की जाएगी और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे। आदित्य बोले- आरोपी को चौराहे पर फांसी देनी चाहिए
मामले को लेकर मीडिया से बातचीत में शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा- कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता, जो महिला के साथ अत्याचार करता है। उसे आतंकवादी माना जाना चाहिए और चौराहे पर फांसी देनी चाहिए। ऐसे लोगों को सजा दी जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी से हो। केंद्रीय मंत्री ने खुद छेड़छाड़ मामले की शिकायत दर्ज की थी
दरअसल, रविवार को मामला सामने आया था कि महाराष्ट्र के जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़खानी की है। मामले की शिकायत खुद मंत्री रक्षा खडसे ने मुक्ताई नगर थाने में की है। रक्षा खडसे ने मांग की है कि पुलिस छेड़छाड़ करने वालों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि इतनी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ इस तरह से छेड़छाड़ होती है तो आम लड़कियों के साथ क्या होता होगा। SDPO कृष्णत पिंगले ने बताया कि 28 फरवरी को कोथली गांव में एक यात्रा थी। इसी यात्रा में अनिकेत घुई और उसके 7 दोस्तों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। हमने POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के साथ-साथ IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मंत्री की बेटी और सहेलियों का वीडियो बना रहे थे लड़के
पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान कुछ लड़कों ने रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी की। साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर पकड़ा और उसे भी धमकी दी। लड़के रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे। जब गार्ड ने देखा तो उसने लड़कों को रोका। गार्ड ने जब मोबाइल जब्त कर जांच की। इसके बाद लड़कों ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मी ने युवकों को बताया कि यह लड़की केंद्रीय मंत्री की रिश्तेदार है, लेकिन युवक नहीं रुके। केंद्रीय मंत्री बोलीं- लगातार लड़कियों का पीछा कर रहे थे युवक
रक्षा खडसे ने कहा, “यह घटना गंभीर है। मैं गुजरात जा रही थी तो बेटी को सुरक्षा गार्ड और कार्यालय कर्मचारियों के साथ भेज दिया था। उसके दोस्त भी साथ थे। वहां पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया। वे लड़के लड़कियों का पीछा कर रहे थे, जहां जातीं, वहीं चले जाते। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दो बार बात की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश दिए हैं। एकनाथ खडसे की बहू हैं रक्षा खडसे
रक्षा खडसे के ससुर पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने कहा, ‘पुलिस को पहले भी इन युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। ये लड़के शातिर अपराधी हैं। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है। मैंने इस संबंध में DSP और IG से बात की है। छेड़छाड़ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… खुशबू सुंदर से एक्टर ने की थी गलत डिमांड: शूटिंग के दौरान साइकिल पर छेड़छाड़ की कोशिश की, एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हीरो ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने समझौता करने के बजाय उस एक्टर को करारा सबक सिखाया। पूरी खबर पढ़ें…