उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार सुबह 7.15 बजे एवलांच हुआ था। जिसमें बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के 57 मजदूर दब गए थे। रेस्क्यू में जुटी सेना, ITBP, BRO, SDRF और NDRF की टीम ने शाम तक 32 मजदूरों को बाहर निकाला। 3200 मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर 6 फीट जमी बर्फ के बीच बाकी के 25 मजदूरों की तलाश जारी है। यह घटना बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर दूर चमोली के माणा गांव में हुई है। हादसे के दौरान सभी मजदूर 8 कंटेनर और एक शेड में मौजूद थे। रेस्क्यू किए गए सभी मजदूरों को माणा गांव में आईटीबीपी कैंप लाया गया है। यहां उनका इलाज चल रही है। 4 लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। पूरे इलाके में तेज बर्फबारी हो रही है। हादसे को लेकर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने SDRF के अधिकारियों के साथ बैठक की। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर उत्तराखंड के CM, सेना, ITBP और NDRF के अधिकारियों से बातचीत की। माणा तिब्बत सीमा पर भारत का आखिरी गांव है। उत्तराखंड में आज रात भारी बारिश का अलर्ट
इधर, मौसम विभाग ने 28 फरवरी की देर रात तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 20 CM तक बारिश हो सकती है। चमोली DM संदीप तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, इसलिए हम हेलिकॉप्टर नहीं भेज पा रहे हैं। SDRF की IG रिधिमा अग्रवाल ने BRO कमांडेंट के हवाले से बताया कि घटना बद्रीनाथ धाम के पास की है। SDRF की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। लामबगड़ में सड़क ब्लॉक है। सेना उसे खोलने में लगी हुई है। दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। SDRF की ड्रोन टीम भी अलर्ट पर है। ITBP कमांडेंट पीयूष पुष्कर ने कहा- हमारी 90 जवानों की 23 बटालियन माणा में तैनात हैं। पिछले दो दिनों से इस इलाके में मौसम खराब है। शुक्रवार सुबह से ही इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से माणा में एवलांच हुआ। इसमें बीआरओ कैंप को नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू ऑपरेशन की 8 तस्वीरें… कारगिल में भी एवलांच कुल्लू में बारिश की वजह से घरों में पानी घुसा, मलबे में दबी कारें
हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से बर्फबारी-बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति, चंबा के पांगी-भरमौर और किन्नौर जिले में बर्फबारी के बाद सड़कें बंद कर दी गई हैं। सभी स्कूलों में 28 फरवरी को छुट्टी घोषित कर दी गई है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। बाढ़ से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में परीक्षाएं रद्द
जम्मू-कश्मीर में भी तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है। उधमपुर जिले के मौंगरी के पास शुक्रवार तड़के पहाड़ी से पत्थर गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। कठुआ जिले के राजबाग इलाके में उझ नदी से 11 और निकी तवी इलाके से 1 शख्स को बचाया। बर्फबारी और लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं। गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों सहित घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। खराब मौसम के कारण ट्रेन और फ्लाइट भी प्रभावित हुई हैं। उत्तराखंड के गंगोत्री में 4 फीट तक बर्फबारी हुई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हार्ड जोन वाले इलाके में मौसम खराब है। बारिश और बर्फबारी दोनों जारी हैं। इस कारण 10वीं, 11वीं और 12वीं की 1 और 3 मार्च को होने वाली परीक्षाएं रद्द की गई हैं। अब ये एग्जाम 24 और 25 मार्च को कराया जाएगा। मार्च में भीषण गर्मी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च में भीषण गर्मी पड़ सकती है। इस दौरान तापमान 38 से 40 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मार्च के दूसरे हफ्ते से दिन और रात का तापमान असामान्य रूप से बढ़ेगा। मौसम विभाग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक मार्च में भारी गर्मी की वजह से गेहूं के पैदावार पर असर पड़ेगा। 2022 में भी मार्च महीने में भारी गर्मी की वजह से गेहूं की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। सरकार को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था। दिल्ली में 74 साल की सबसे गर्म रात
दिल्ली में फरवरी महीने में गर्मी ने 74 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। IMD के मुताबिक, 27 फरवरी को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1951 से 2025 के बीच की अवधि में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश में बादल-बारिश के आसार: 4 मार्च से बदल सकता है मौसम मध्य प्रदेश में मार्च के पहले हफ्ते में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। 2 मार्च से पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। खासकर 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं मौसम बदला हुआ रह सकता है। इससे पहले दिन-रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर… कुल्लू में भारी बारिश, घरों में मलबा घुसा: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड से बस पलटी हिमाचल प्रदेश में आज बारिश से भारी तबाही हुई है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं, नाले में बाढ़ से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। इसके अलावा बनाला में लैंडस्लाइड के दौरान मनाली से पठानकोट जा रही एक निजी बस चपेट में आ गई। इसमें ड्राइवर-कंडक्टर के साथ 2 यात्री भी घायल हो गए। पूरी खबर पढ़े… राजस्थान में आज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट: 40KM की स्पीड से हवा चलने की संभावना राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से लगातार दूसरे दिन भी पूरे प्रदेश में बादल छाए। गुरुवार दोपहर बाद चूरू, गंगानगर के कुछ एरिया में इस सिस्टम के असर से हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: तापमान 5 डिग्री गिरा, अबोहर में सबसे ज्यादा 23°C पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव के बाद पंजाब में आज भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। पंजाब के 9 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दिनों में हुई बारिश के बाद राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़े… हरियाणा में बदला मौसम, 4 जिलों में बूंदाबांदी: आंधी-ओलावृष्टि भी संभावना मौसम विभाग ने हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह से ही 4 जिलों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। यहां ठंडी और तेज हवाएं भी चल रही हैं। इन 4 जिलों में पानीपत, जींद, कैथल और सोनीपत शामिल हैं। इसके अलावा झज्जर और महेंद्रगढ़ में भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि, अभी बारिश बंद है लेकिन काले बादल छाए हुए हैं। पूरी खबर पढ़े… छत्तीसगढ़ 2 दिन पड़ेगी तेज गर्मी, 4 डिग्री चढ़ेगा पारा: 5 शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार छत्तीसगढ़ के कई शहरों में अगले 2 दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ेग। पांच शहरों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव और गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार को सबसे गर्म रायपुर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। पूरी खबर पढ़े…