कर्नाटक सरकार ने टैटू पार्लरों को रैगुलेट करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव बोले- स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को नई गाइडलाइन बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिससे HIV और स्कीन अलर्जी जैसी बीमारियों रोका जा सकेगा। साथ ही, टैटू में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की जांच और उनके लिए मानक भी तय किए जाएंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… कोलकाता हाईकोर्ट को 5 नए जज मिले, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कोलकाता हाई कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह फैसला 25 फरवरी को चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया। नए जजों के रूप में नियुक्त होने वालों में स्मिता दास डे, ऋतब्रतो कुमार मित्रा, मोहम्मद तलय मसूद सिद्दीकी, कृष्णराज ठाकर और ओम नारायण राय के नाम शामिल हैं। फिलहाल कोलकाता हाई कोर्ट में 72 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 43 जज कार्यरत हैं। महाराष्ट्र के अलीबाग तट के पास मछली पकड़ने वाली नाव में आग, सभी लोग सुरक्षित महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग तट के पास शुक्रवार सुबह तड़के एक मछली पकड़ने वाली नाव (ट्रॉलर) में आग लग गई। नाव में 18 लोग सवार थे, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। नाव सुबह तड़के करीब 4 बजे ट्रॉलर अक्षी तट से 7 नॉटिकल मील दूर था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। ट्रॉलर के मालिक राकेश गन ने इमरजेंसी अलर्ट भेजा, जिसके बाद भारतीय नौसेना, कोस्ट गार्ड और रायगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ताआनंद लीगल एड फोरम ट्रस्ट ने दावा किया कि रेलवे प्रशासन असल मौतों की संख्या छिपा रहा है। जहां आधिकारिक तौर पर 18 मौतें बताई गई थीं। वहीं चश्मदीदों के मुताबिक ये संख्या 200 तक हो सकती है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से इस दावे के सबूत मांगे और कहा- जो लोग प्रभावित हैं, वे खुद कोर्ट में आ सकते हैं। जम्मू में तेज बारिश और बर्फबारी से हादसा, 2 की मौत, 12 लोगों को रेस्क्यू किया जम्मू में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश और बर्फबारी से हादसा हुआ। उधमपुर जिले के मौंगरी इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने से स्कूटी सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में शुक्रवार सुबह उझ नदी में आई बाढ़ में फंसे 12 मजदूरों को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बचा लिया। मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगी मुंबई के भायखला इलाके में शुक्रवार को बहुमंजिला इमारत की 42वीं मंजिल पर आग लग गई। आग सुबह करीब 10:45 बजे बाबासाहेब आंबेडकर रोड पर स्थित सलैट 27 की ट्विन बिल्डिंग्स में से एक के रिहायशी हिस्से में लगी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। इमारत के आंशिक कांच के हिस्से से उठता हुआ काला धुआं दूर से ही नजर आ रहा था। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। महाराष्ट्र सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी महाराष्ट्र सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप के पर धमकी में जिसमें कहा गया कि इतना बम मारेंगे कि देवेंद्र फडणवीस का ऑफिस धुआं-धुआं हो जाएगा। पाकिस्तान के नंबर से महाराष्ट्र के CM कार्यालय पर हमले की ये धमकी दी गई। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है। मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में फरार व्यापारी के बेटे की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेन्सेस विंग (EOW) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में ₹122 करोड़ की घोटाले मामले में फरार व्यापारी के बेटे को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को हुई। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनोहर अरुणाचलम है, जो फरार व्यापारी का बेटा है। इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। EOW पहले ही बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर हितेश मेहता और रियल एस्टेट डेवलपर धर्मेश पौन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है। मणिपुर के चार जिलों में 109 हथियार सरेंडर, बड़ी संख्या में गोला-बारूद जमा मणिपुर के चार जिलों के लोगों ने 109 हथियार और बड़ी संख्या में गोला-बारूद सुरक्षा बलों को सरेंडर किया है। कांगपोकपी जिले के सैकुल पुलिस स्टेशन में 9mm पिस्टल, ग्रेनेड, कारतूस और दो वायरलेस सेट जमा किए गए। वहीं, बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई पुलिस स्टेशन में भी हथियार सौंपे गए। इसके अलावा इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट जिलों में भी कई हथियार सरेंडर किए गए। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने फरवरी में लोगों से अवैध हथियार सात दिनों के भीतर जमा करने की अपील की थी। साथ ही आश्वासन दिया था कि इस दौरान कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। कोट्टायम में रेलवे ट्रैक पर तीन महिलाओं के शव मिले केरल में शुक्रवार सुबह कोट्टायम के पास रेलवे ट्रैक पर तीन महिलाओं के शव मिले। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र,पहचान और अन्य जानकारी का अभी पता नहीं चल पाया है। संदेह है कि तीनों महिलाएं सुबह करीब 5:30 बजे कोट्टायम-नीलांबुर पैसेंजर ट्रेन के एर्नाकुलम की ओर जाते समय ट्रैक पर कूदकर जान दी होगी। मिजोरम में असम राइफल्स और पुलिस ने हथियार बरामद किए, तीन गिरफ्तार मिजोरम में असम राइफल्स और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। 27 फरवरी को लांगतलाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सईहा क्षेत्र में एक व्यक्ति को .22mm एयर कार्बाइन और गोलियों के साथ पकड़ा गया। जब्त हथियारों को मिजोरम पुलिस को सौंप दी गई। सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया। 25 फरवरी को मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात के बाद ‘अरंबाई टेंगोल’ संगठन के सदस्यों ने हथियार सरेंडर किए। 27 फरवरी को मणिपुर में 87 अवैध हथियार आत्मसमर्पण किए गए। 3 घंटे के अंदर नेपाल-पाकिस्तान में दो भूकंप आए, भारत में बिहार तक झटके नेपाल और पाकिस्तान में भूकंप के झटके लगे हैं। दोनों भूकंप के झटके तीन घंटे के अंदर लगे। पहले देर रात 2:30 बजे के करीब नेपाल में 5.5 की तीव्रता का भूकंप आया। जिसके झटके बिहार में पटना तक महसूस हुए। इसके बाद सुबह 5:30 बजे पाकिस्तान में भूकंप आया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नदी में कार गिरी, 7 घायल, 5 लोग लापता जम्मू-कश्मीर के पुंछ में कलाई गांव के पास नदी में एक कार गिरने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कार में करीब 12 लोग सवार थे। बाकी लोगों पानी के बहाव में बह गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया।