नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के साथ ही हरियाणा में गुरुवार की तरह आज शुक्रवार को भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें करनाल, यमुनानगर, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल है। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इनमें से पानीपत में सुबह से बूंदाबांदी जारी है। इसके अलावा जींद और हिसार में सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। साथ ही सोनीपत में मध्यम बारिश हुई है। वहीं, पंचकूला में रातभर बारिश हुई है, और अभी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के इतर फतेहाबाद में भी आज बारिश हुई है। इधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3 दिन से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इससे पूरे लाहौल-स्पीति जिले, चंबा के पांगी और किन्नौर जिले का संपर्क कट गया है। साथ ही मंडी में होने वाली इंटरनेशनल कल्चरल परेड टाल दी गई है। बारिश और बर्फबारी के PHOTOS… हरियाणा के जिलों का तापमान गिरा
बारिश होने से हरियाणा के अधिकतम तापमान में 7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। वहीं, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 26.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और रोहतक में तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश का क्रम अभी 1 मार्च तक बना रहेगा। हरियाणा के उत्तरी व पूर्व इलाकों में बारिश और बाकी हरियाणा में तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है। कृषि विज्ञानियों ने गेहूं की फसल में पानी न लगाने की सलाह किसानों को दी है। IMD की तरफ से जारी किया गया सुबह के लिए अलर्ट… बारिश से गेहूं-सरसों की फसल को फायदा : बिश्नोई
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया है कि जो बूंदाबांदी हुई है, यह फसलों के लिए फायदेमंद है। 1 मार्च तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसलिए, किसानों को अभी फसल में पानी नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी गेहूं की फसल की बालियां निकल रही हैं, जो उसे फायदा पहुंचाएगी। यदि ऐसा मौसम और तापमान बना रहा तो इस बार गेहूं की फसल काफी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि सरसों, चना, जौ की फसल में भी यह बारिश फायदेमंद है। किसान अपने खेत में पानी न खड़ा होने दें। हिमाचल में चंबा के स्कूल बंद
वहीं, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए चंबा के शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने जिला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज छुट्टियां कर दी गई है। जिन कक्षाओं के बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं, वह पहले से तय प्रोग्राम के तहत होंगे। लाहौल-स्पीति और पांगी में बीते कल ही छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। इंटरनेशनल कल्चरल परेड स्थगित
हिमाचल में भारी बारिश के चलते मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यहां आज होने वाली इंटरनेशनल कल्चरल परेड अब 1 मार्च को होगी। मंडी में गुरुवार से हो रही भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम में यह बदलाव किया गया है। हिमाचल के 7 जिलों में फ्रेश स्नोफॉल
बीते 24 घंटे में 7 जिलों में फ्रेश स्नोफॉल हुआ है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के ऊंचे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे पर्यटन कारोबारियों के साथ साथ किसानों-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। अपर शिमला को राजधानी से जोड़ने वाला नारकंडा, खड़ापत्थर और चौपाल के खिड़की में सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है। पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
इसके अलावा, पंजाब के 8 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, एसएएस नगर और रूपनगर शामिल हैं। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ॰॰॰॰॰॰॰॰ मौसम की ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब के 9 जिलों में ओरेंज, 9 में यलो अलर्ट:बारिश से तापमान 5 डिग्री गिरा: आज से बदला सरकारी स्कूलों का समय पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में आए बदलाव के बाद आज भी पंजाब में बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। पंजाब के 9 जिलों में ओरेंज और 9 ही जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के बीच पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों का समय भी बदल दिया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 3 दिन से हो रही बर्फबारी:लाहौल-स्पीति और पांगी में स्कूल बंद, आज भी अलर्ट हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3 दिन से बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। पूरे लाहौल स्पीति जिले के साथ साथ चंबा का पांगी-भरमौर और किन्नौर जिला के कुछेक क्षेत्रों भारी बर्फबारी के बाद सड़कें बंद होने से शेष दुनिया से कट गया है। पूरी खबर पढ़ें…