जयपुर में गुरुवार को BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी भिड़ गए और एक-दूसरे के थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग किया। मामले को लेकर देर शाम अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया। घटना उस समय हुई, जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने वाली थी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बैठक में पहुंचे थे। अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी प्रदेशाध्यक्ष को मंच तक लेकर आए। वह मंच पर चढ़ने लगे तो उन्हें मोर्चा के पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी ने रोक दिया। इस पर जैकी ने जावेद को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही जावेद ने भी जैकी को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों अध्यक्ष के सामने ही भिड़ गए। करीब 30 से 40 सेकेंड तक दोनों लड़ते रहे। उसके बाद बीजेपी के अन्य पदाधिकारी ने दोनों का अलग किया। फोटोज में देखें घटना- एक-दूसरे से भिड़े नेता विवाद को लेकर कौन क्या बोला… घटना को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी ने कहा- मंच पर जो अपेक्षित थे, उन्हीं के लिए कुर्सी लगाई गई थी, लेकिन जैकी ने कहा कि अध्यक्ष के पीछे मेरी कुर्सी लगाई जाए। हमने उनसे शालीनता से नीचे उतरने के लिए कहा तो वह गली-गलौज पर उतर आए। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा में पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी ने कहा- मैंने किसी भी पदाधिकारी से कोई बदतमीजी नहीं की थी। मैं अध्यक्ष को मंच पर बैठाकर नीचे उतर रहा था। मुझे बदनाम करने के लिए महामंत्री जावेद कुरैशी ने यह सब किया। अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी की थी बैठक
दरअसल, आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी की बैठक रखी गई थी। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री शामिल हुए थे। बैठक में बतौर चीफ गेस्ट बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए थे। बैठक के बाद मोर्चे की ओर से मदन राठौड़ का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया था। ……………. भ्रष्ट अफसरों से जुड़ी ये खबर पढ़ें… कई IAS-IPS, RAS को जबरन रिटायर कर सकती है सरकार:पिंकी मीणा, राजेंद्र विजय जैसे नाम शामिल, नाकारा कर्मचारियों-अधिकारियों की बन रही लिस्ट हरियाणा के बाद अब राजस्थान में भी भ्रष्ट और काम नहीं करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। इस संबंध में 13 फरवरी को मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सभी विभागों को लेटर लिखा है। उनके यहां लंबित चल रहे अभियोजन स्वीकृति के मामलों का एक महीने में निस्तारण करने के लिए कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर