
अरुण त्रिसल
कठुआ 27 फरवरी : उपेन्द्र कुमार पट्टनायक, ज्वाइन्ट ईक्जीक्यूटीव प्रेसीडेन्ट व मनोज कुमार झा सीनीयर.वी.पी. एच. आर., आई. आर. एण्ड एडमिन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति दिया गया। सर्व प्रथम मनोज कुमार झा सीनीयर.वी.पी. एच. आर., आई. आर. एण्ड एडमिन ने सभी मिडिया बन्धुओ के लोगो का आभार प्रकट किया और बताया कि कैसे महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुये प्रबंधन ने हमेशा अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु प्रयास किया है। जे एण्ड के सरकार के नोटीफिकेशन के तहत पिछले एक वर्ष से अधिक समय से सभी • नियमो को सशर्त पालन करते हुये हमारे संस्थान में महिला कामगार रात्री पाली में नियोजित होते आ रही हैं। हमारे संस्थान में सभी कामगार खुश होकर कार्य कर रहे है।
फिर भी प्रबंधन ने एक यूनीट को 8 घण्टे के रोटेशन शिफ्ट में महिला कामगारों के लिये 01.03.2025 से चलाने का निर्णय लिया है जिसके वावत सूचना दिनांक 19.02.2025 को लगा दिया गया है।
उपेन्द्र कुमार पट्टनायक, ज्वाइन्ट ईक्जीक्यूटीव पेसीडेन्ट ने भी मिडिया का आभार प्रगट किया। उन्होने बताया कि कैसे समस्त विश्व भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। इस आर्थिक संकट का प्रभाव हमारे उद्योग पर भी काफी गहरा पड़ा है फिर भी सी.टी.एम. प्रबंधन मिल को सुचारू रूप से चलाते आ रहे है। उन्होने बताया कि हमें भी कुछ स्पिंडल बंद करने की नौवत है फिर भी उच्च प्रबंधन से वात कर ग्रुप के दूसरे कंपनी में स्पिंडल को बंद करा कर अपने सी.टी.एम. के पुरे प्लांट को चला रहे है ताकि हमारे लोगो को नियमित रोजगार मिलें।
उन्होने ये भी बताया कि कैसे कुछ दिन पहले कुछ शरारती तत्वों द्वारा मिल को अस्थिर करने का प्रयास किया गया जो कि काफी निदंनिय है। संस्थान के अस्थिर होने पर उत्पादन प्रक्रिया बाधित होती है साथ में गुण्वत्ता भी काफी हद तक प्रभावित होती है, और कंपनी के अनुशासन पर भी काफी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
सी.टी.एम., जे एण्ड के, यू. टी. का सबसे बड़ा प्लांट है, जिसे कुछ शरारती तत्व साजिस के तहत अस्थिर करना चाहते है, जिसका विपरीत प्रभाव उद्योग पर गहरा असर डाल सकता है।