हिमाचल की पहाड़ियों पर बुधवार रात से हल्की बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग और शिमला के टूरिस्ट स्पॉट नारकंडा में ताजा बर्फबारी हुई है। प्रदेश के मैदानी और निचले इलाकों में बीती शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। इधर, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मंगलवार को जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के अधिकांश जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। 28 फरवरी को इसका प्रभाव दिखने की उम्मीद है। 6 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। वहीं, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, जबलपुर समेत 11 शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी, खजुराहो और मंडला भी मौसम ठंडा हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 फरवरी से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। राज्यों के मौसम की 4 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी, कई क्षेत्रों में रात से हो रही बारिश हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में बीती रात से हल्की बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग और शिमला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल नारकंडा में ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के मैदानी और निचले इलाकों में बीती शाम से रुक रुक कर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर आज दोपहर साढ़े तीन बजे तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़े… भोपाल-जबलपुर समेत 11 शहरों में पारा 12° से नीचे, पचमढ़ी, खजुराहो-मंडला भी ठंडे भोपाल, जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी, खजुराहो और मंडला भी ठंडे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले चार दिन से प्रदेश में हल्की ठंड पड़ रही है। कुछ शहर तो ऐसे हैं, जहां पारा 10 डिग्री से भी कम है। पूरी खबर पढ़े… राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरा तापमान राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मंगलवार को जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के अधिकांश जिलों में दोपहर बाद बादल छा गए। 28 फरवरी को इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव दिखने की उम्मीद है। 6 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का असर 1 मार्च तक राजस्थान में देखने को मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा, अगले 5 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई और आसमान साफ होने से लगातार दिन का तापमान बढ़ रहा है। अगले पांच दिन प्रदेश के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। 3 से 4 डिग्री तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। 4 जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़े.. NCR में कल से फिर बदलेगा मौसम, गाजियाबाद और आसपास के जिलों में 3 दिन बूंदाबांदी की संभावना NCR में कल यानी 27 फरवरी से फिर से मौसम करवट बदलेगा। फरवरी माह में तीसरी बार बारिश की संभावना जताई गई है। गाजियाबाद के अलावा आसपास के जिलों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी, 28 फरवरी और एक मार्च को बारिश का अनुमान है। इन 3 दिनों में 5 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़े… पंजाब-चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, 28 तक बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ में आज 26 फरवरी से शनिवार तक मौसम बदलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलने संबंधी यलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। 27 और 28 फरवरी को राज्य के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़े…