अंतरराष्ट्रीय सीमा पर BSF ने भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को मार गिराया। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह, जवानों ने पठानकोट सीमा क्षेत्र के बीओपी ताशपतन में इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने एक घुसपैठिए को इंटरनेशनल बॉर्डर को पार करते हुए देखा गया। अधिकारी ने कहा कि सतर्क जवानों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी, लेकिन वह नजरअंदाज करके आगे बढ़ते रहा। आज की अन्य बड़ी खबरें.. सीमेंट मिक्सर वाहन में छुपाए गए 34 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र ED ने नवी मुंबई में सीमेंट मिक्सर वाहन में तस्करी करके ले जाई जा रही भारत निर्मित विदेशी शराब (IMFL) जब्त की है, जिसकी कीमत 34.39 लाख रुपये है। सूत्रों के अनुसार, ED को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अधिकारियों की टीम ने मंगलवार रात करीब 1:15 बजे बेलापुर रोड पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर के कांगपोकपी में 35 एकड़ अवैध अफीम की फसल नष्ट, कीमत 3.90 करोड़ रुपए मणिपुर सुरक्षाबलों और कांगपोकपी वन विभाग ने एसडीएम की मौजूदगी में मंगलवार को नफाई हिल रेंज में 35 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट की। यह कार्रवाई सैकुल थाना क्षेत्र, कांगपोकपी जिले में की गई। इस फसल की अनुमानित कीमत 3.90 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार को रोकने का अभियान जारी रहेगा। तेलंगाना के सभी स्कूलों में तेलुगु अनिवार्य, सरकार ने आदेश जारी किए तेलंगाना सरकार ने राज्य में CBSE, ICSE, IB सहित सभी बोर्ड के स्कूलों में क्लास 1 से 10 तक तेलुगु पढ़ाना अनिवार्य करने के आदेश जारी किए हैं। यह नियम 2025-26 एकेडमिक सेशन से लागू होगा। सरकार ने 2018 में तेलुगु को अनिवार्य करने के लिए कानून बनाया था, लेकिन पिछली सरकार इसे पूरी तरह लागू नहीं कर पाई। अब कांग्रेस सरकार ने इसे सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने सिंपल तेलुगु टेक्स्टबुक वेनला को क्लास 9 और 10 के स्टूडेंट्स को एग्जामों में प्रयोग करने को कहा है ताकि गैर-तेलुगु भाषी स्टूडेंटों को सुविधा मिले। दिल्ली में एक फैक्ट्री में आग लगी, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां पहुंची दिल्ली में मायापुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर कुल 9 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।