कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 20 फरवरी की रात करीब 12 बजे कोरमंगला इलाके की एक होटल में 4 युवकों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद 33 वर्षीय महिला ने शुक्रवार सुबह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक फरार है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह केटरिंग सेवा में काम करती है। इवेंट्स में खाना सर्व करने का काम करती है। जानें पूरा घटनाक्रम… चारों आरोपी दूसरे राज्य के निवासी
ईस्ट बेंगलुरु के जॉइंट कमिश्नर रमेश बनोथ ने बताया कि चारों आरोपी दूसरे राज्य के हैं और होटलों में काम करते हैं। शिकायत मिलने पर BNS की धारा 70 के तहत कोरमंगला थाने में मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उस पकड़ लिया जाएगा। 18 अगस्त को लिफ्ट देने के बहाने स्टूडेंट से रेप हुआ था
बेंगलुरु में 18 अगस्त 2024 को कॉलेज स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया था। पीड़िता रात 3-4 बजे कोरमंगला इलाके में पार्टी करने के लिए गई हुई थी। घर लौटते वक्त उसने हेब्बागोडी इलाके में किसी बाइक सवार से लिफ्ट ली थी। स्टूडेंट ने बताया था कि थोड़ी दूर जाकर सुनसान इलाके में बाइक सवार ने उसके साथ मारपीट की और रेप किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। —————————– कर्नाटक में अपराध से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बेंगलुरु गैंगरेप, सिद्धारमैया बोले-क्या भाजपा शासन में रेप नहीं हुए, समाज में बुराई भी है, हम कार्रवाई करेंगे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला से गैंग रेप मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 21 जनवरी को कहा था- कर्नाटक में भाजपा के कार्यकाल में कोई बलात्कार नहीं हुआ? बलात्कार की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए। लेकिन कुछ बुरे लोग होते हैं। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। पूरी खबर पढ़ें… महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया, बोली- 7 आरोपियों ने रेप के बाद कार में बैठाकर पूरे शहर में घुमाया साल भर पहले हावेरी जिले में एक होटल में इंटर-रिलिजन कपल के साथ मारपीट के बाद पीड़ित महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि होटल रूम में जबरन घुसे 6 लोगों ने पहले मारपीट की। फिर उसे जंगल में ले गए। पूरी खबर पढ़ें…