महाराष्ट्र के परभणी में 26 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। आग की लपटों में घिरी महिला सड़क पर दौड़ती दिखी तो कुछ लोगों ने पानी-चादर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन महिला को बचा नहीं सके। शनिवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। कुंडलिक काले अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ परभणी के फ्लाई ओवर इलाके में रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुंडलिक काले कुछ दिन पहले तीसरी बार पिता बना था। उसकी दो बेटियां पहले से थीं, इस बार भी बेटी होने के कारण वह पत्नी से नाराज था। कुंडलिक के खिलाफ उसकी पत्नी की बहन ने पुलिस थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी कुंडलिक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला की बहन का बयान दर्ज किया गया है। 5 तस्वीरों में पूरी घटना… ससुरालवालों ने महिला को एसिड से जलाया, बेटी होने पर भी तेजाब फेंका था यूपी के बुलंदशहर में महिला ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रथा और एसिड अटैक करने पर केस दर्ज कराया। पीड़ित का नाम प्रीति सिंह (32) है। प्रीति के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले बेटी पर उसके ससुराल वालों ने एसिड अटैक किया। घटना में बेटी का मुंह झुलस गया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है। पिता के मुताबिक 11 साल पहले प्रीति की शादी ग्रेटर नोएडा में रहने वाले हरवीर सिंह से हुई थी। 3 साल पहले प्रीति ने बेटी को जन्म दिया था। उसके ससुरालवाले इससे खुश नहीं थे, उन्होंने तब भी तेजाब से हमला किया था। पिता ने बताया कि करीब 2 साल पहले प्रीति ने बेटे को जन्म दिन। दामाद ने बेटे किसी को बेच दिया। दामाद हरवीर ने एक साल पहले दूसरी शादी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें… ……………………………………. परभणी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… परभणी हिंसा केस: राहुल गांधी मृतक सोमनाथ के परिवार से मिले, कहा- ये पुलिस हिरासत में मौत का मामला 10 दिसंबर को सोपन दत्ताराव पवार नाम के व्यक्ति ने परभणी रेलवे स्टेशन के सामने अंबेडकर स्मारक में संविधान की रेप्लिका पर लगा कांच तोड़ा था। 11 दिसंबर को अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के विरोध में परभणी बंद बुलाया गया था। हिंसा मामले में उसी रात पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें शामिल सोमनाथ सूर्यवंशी की पुलिस कस्टडी में मौत हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…