दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद रेखा गुप्ता ने पूर्व CM आतिशी और उनके मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ को हटा दिया है। इसके अलावा आतिशी सरकार ने जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी जगह नियुक्त किया था उन्हें फौरन अपने मूल विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपहर सचिवालय पहुंची और मंत्रियों-अफसरों के साथ मीटिंग की। इसमें दिल्ली जल बोर्ड, PWD और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खास तौर पर बुलाया गया था। मीटिंग में खराब सड़कों, पानी और मुहल्ला क्लिनिक को मॉडिफाई करने पर चर्चा हुई। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलीं। शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने पहली कैबिनेट मीटिंग में दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी से विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा, जो 27 फरवरी तक चलेगा। इसमें स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पर फैसला हो सकता है। नए विधायक भी इसी दिन शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर होंगे। उन्होंने बताया कि सत्र में 25 फरवरी को CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की शराब नीति में गड़बड़ी से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। CM रेखा बोलीं- विपक्ष आलोचना की बजाय अपनी पार्टी का ध्यान रखे CM बोलीं- CAG की रिपोर्ट में रिकॉर्ड सामने आएंगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कांग्रेस और AAP पर नई सरकार की आलोचना करने पर जवाब दिया। रेखा ने कहा- शपथ लेने के तुरंत बाद पहले दिन हमारी कैबिनेट बैठक हुई और हमने आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी, जिसे AAP ने रोक रखा था। अब हम दिल्ली की चिंता करेंगे और PM मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को उसका हक मिलेगा। रेखा ने आगे कहा, ‘उन्हें (विपक्ष) अपनी पार्टी संभालनी चाहिए, बहुत से लोग हैं जो जाना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि जब CAG की रिपोर्ट सदन में पेश होगी, तो बहुत से लोगों के रिकॉर्ड सामने आ जाएंगे।’ मोहल्ला क्लिनिक में आयुर्वेदिक सुविधाएं शामिल की जाएंगी दिल्ली के हेल्थ एंड फैमिली मिनिस्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा- मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर जिस तरह से लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा था, उस पर हमने बैठक में चर्चा की। जो मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली सरकार की जमीन पर हैं उन्हें बेहतर बनाने के लिए कन्वर्ट किया जाएगा। उनमें आयुर्वेदिक सुविधाएं शामिल की जाएंगी। हम पिछली सरकार के दौरान हुई सभी गड़बडियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस और AAP ने क्या कहा था… रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति से मुलाकात की 20 फरवरी को शपथ ग्रहण, 4 घंटे में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा दिल्ली में CM रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया गया था। इसके 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। CM रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। इसके अलावा 8 विभाग और अपने पास रखे हैं। अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को PWD, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। रोहिणी से चौथी बार जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा का स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जाएगा। मंत्री और उनके विभाग… ————————————– दिल्ली में नई सरकार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं CM, बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी; प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं।रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें… रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM, महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें… 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बनीं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें…