देश के 20 राज्यों में बुधवार को बारिश का अलर्ट है। इसमें जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में दो दिन बाद पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार है। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी इसका का असर दिख सकता है। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार ही रहा। वहीं भोपाल में 32.2 डिग्री, इंदौर में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, राजस्थान में तापमान में 4° तक गिरावट आई है। राजस्थान के 10 जिलों में आज (बुधवार) आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 20 फरवरी को भी आंशिक तौर पर मौसम ऐसा ही बना रहेगा, वहीं 21 फरवरी से प्रदेश में मौसम ड्राई होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अन्य राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान के 10 जिलों में आज आंधी-बारिश, ओले का अलर्ट:मौसम में बदलाव के बाद दिन का तापमान 4 डिग्री तक गिरा राजस्थान के 10 जिलों में आज (बुधवार) आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई है। 20 फरवरी को भी आंशिक तौर पर मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा, जबकि 21 फरवरी से प्रदेश में मौसम ड्राय होगा और वापस तापमान में बढ़ोतरी होगी। पूरी खबर पढ़े… ग्वालियर-चंबल में बारिश, भोपाल-इंदौर में गर्मी:MP में फिर बदला मौसम; 21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में बारिश हुई, जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी का असर देखने को मिला। 21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में यानी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़े… छत्तीसगढ़ में कल से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश की चेतावनी:बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के जिले भीगेंगे; लुढ़केगा रात का पारा छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़े…