कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार (19 फरवरी) को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी की बैठक की अध्यक्षता की। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा मानने वाले ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए जो विपरीत हालातों में भी चट्टान की तरह पार्टी साथ खड़े हैं। बैठक में पार्टी को मजबूत करने, चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, पीएम मोदी की अमेरिका दौरे और टैरिफ, CEC की नियुक्ति पर चर्चा की गई। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। खड़गे ने कहा- अमेरिका हम पर जबरदस्ती घाटे का सौदा थोप रहे हैं, जिसे हमारी सरकार चुपचाप मान ले रही है। ये साफ-साफ हिंदुस्तान और हिंदुस्तान के लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा- हमारे सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। इन दिनों चुनाव में वोटर लिस्ट मैनिपुलेशन का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। इसके बारे में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सवाल उठाया। बैठक में खड़गे की स्पीच की 3 मुख्य बातें… 1. मुख्य चुनाव आयुक्त के सिलेक्शन पर उठाए सवाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की सिलेक्शन कमेटी में चीफ जस्टिस को भी जोड़ा गया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भी बाहर कर दिया। सरकार को देश के चीफ जस्टिस की निष्पक्षता पर भी भरोसा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होने वाली थी, सरकार ने इसके पहले नए मुख्य चुनाव आयुक्त की घोषणा कर दी। राहुल जी ने कहा भी कि ऐसे सिलेक्शन कमेटी का क्या फायदा, जहां आप लोकसभा में विपक्ष के नेता का इस्तेमाल सिर्फ़ सर्टिफिकेशन के लिए कर रहे हैं? अगला 5 साल हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष और जन आंदोलन करके मुख्य विपक्ष की भूमिका में उभरने का प्रयास करें। इससे ही हम लोगों की पहली पसंद बनेंगे। 2. महंगाई और बेरोजगारी पर भी बोले खड़गे इन बातों के साथ देश के सामने अनगिनत चुनौतियां हैं। महंगाई और बेरोजगारी स्थाई मसला बना हुआ है। मोदी सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल रही है। नरेंद्र मोदी की यात्रा के बावजूद अमेरिका पहले की ही तरह भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगा कर वापस भेज रहा है। शाकाहारी यात्रियों को मांसाहारी खाना दिया गया। हमारी सरकार इस अपमान का ठीक तरीके से विरोध जताने में भी विफल रही। आर्थिक मामलों में भी अमेरिका हम पर गहरी चोट कर रहा है। हम पर उलटा टैरिफ लगा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका विरोध तक नहीं किया। 3. कांग्रेस के आगामी कार्यक्रम पर सबसे जरूरी बात अकाउंटेबिलिटी की है। सभी अपने प्रभार वाले राज्यों के संगठन और भविष्य के चुनाव परिणामों के लिए अकाउंटेबल होंगे। सभी जानते हैं कि कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान चल रहा है। जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम को पार्टी ने बेलगांव में तय किया था। ये अगले एक वर्ष तक चलेगा, जिसके तहत पदयात्रा, संवाद, कॉर्नर मीटिंग, जैसी गतिविधियां चलाई जा सकती हैं, लेकिन ऐसे हर कार्यक्रम का लक्ष्य होना चाहिए संगठन का सशक्तिकरण। बैठक की 4 फोटोज… 11 राज्य-केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी बनाए गए
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 14 फरवरी को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महासचिव और राज्य प्रभारियों की नियुक्ति की थी। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब, डॉ. सैयद नजीर हुसैन जम्मू-कश्मीर औऱ लद्दाख का महासचिव बनाया गया है। वहीं, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा, अजय कुमार लल्लू को ओडिशा, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना, हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश और गिरीश चोडनकर को तमिलनाडु-पुडुचेरी का प्रभार दिया गया है। जानें, बीते 3 चुनावों में कांग्रेस का परफॉर्मेंस —————————————————————– ये खबर भी पढ़ें… राहुल फिर जीरो पर बोल्ड:मोदी ने लोकसभा चुनाव की बढ़त वापस छीनी; 5 राज्यों में कांग्रेस सिर्फ 23% सीटें जीत सकी जीरो… जोरी… जीरो! ये 2015, 2020 और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली सीटों की संख्या है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस 52 से बढ़ाकर 99 पर पहुंची थी। 400 पार का नारा देने वाली BJP 240 सीटों पर सिमट गई। मोमेंटम कांग्रेस के फेवर में दिख रहा था, लेकिन PM मोदी ने ये मोमेंटम वापस छीन लिया है। पूरी खबर पढ़ें…