तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में 12 फरवरी को दलित युवक पर तीन लोगों ने हमला किया था। उसके दोनों हाथ पर गंभीर घाव आए। पीड़ित परिवार ने दावा किया था कि बेटे आर अय्यासामी (20) पर बुलेट बाइक चलाने हमला किया गया था। परिवार के मुताबिक विंथोकुमार (21), आथीस्वरन (25) और वल्लारासु (23) ने बेटे को जातिसूचक गालियां दी थीं। इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने परिवार के दावे से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। SC-ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। वहीं, 17 फरवरी को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के राज्य निर्देशक एस रविवर्मन ने पीड़ित से मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। साथ ही 62,500 रुपए की आर्थिक मदद मुहैया कराई। 12 फरवरी को हुई थी घटना दरअसल, घटना 12 फरवरी की रात 8.30 की है। अय्यासामी बुलेट बाइक से अपने गांव मेलापीडावूर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही तीन युवक विंथोकुमार, आथीस्वरन और वल्लारासु ने उस पर हमला किया। जातिसूतक गालियां दी और अय्यासामी के दोनों हाथ काट दिए। आरोपी युवक गामुदयार (थेवर) समुदाय से संबंध रखते हैं। पुलिस ने एससी/एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है। ………………………… ये खबर भी पढ़ें.. महिलाओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन: जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार की मांग आहोर में गणपति विसर्जन के दौरान मेघवाल समाज की महिलाओं को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में महिलाओं ने मंगलवार को एसपी ज्ञानचंद्र यादव को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें…