प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘ यह महाकुंभ ‘मृत्युकुंभ’ में बदल गया है। मैं महाकुंभ का और पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं।’ उन्होंने कहा कि महाकुंभ के लिए कोई प्लानिंग नहीं की गई है। भगदड़ में कई लोग मारे गए, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। कई लोग मिले ही नहीं। ममता ने कहा- महाकुंभ में अमीरों और वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपए तक के टेंट मौजूद हैं। गरीबों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, लेकिन व्यवस्था करना जरूरी है। आपने (यूपी सरकार) क्या योजना बनाई है? ममता ने यह बयान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दिया। इससे पहले लालू प्रसाद यादव कुंभ को फालतू कह चुके हैं। ममता के स्पीच की 5 बड़ी बातें ममता के बयान पर विपक्ष ने विरोध किया विधानसभा में ममता के महाकुंभ पर दिए बयान के बाद विपक्ष के नेताओं ने ममता के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन भी किया। विपक्ष के नेता बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मैं हिंदू समुदाय, संत समुदाय से कड़ा विरोध दर्ज कराने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि थोड़ी देर पहले सदन (राज्य विधानसभा) में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह महाकुंभ नहीं बल्कि ‘मृत्युकुंभ’ है। हिंदुओं, महाकुंभ पर इस हमले के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। अगर आप सच्चे हिंदू हैं, तो राजनीति से ऊपर उठें और ममता बनर्जी के इन शब्दों का कड़ा विरोध करें। ममता के बयान पर किसने क्या कहा… लालू प्रसाद यादव ने कहा था- कुंभ फालतू है, इसका कोई मतलब नहीं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात भगदड़ से 18 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बिहार के 9 लोग थे। लालू प्रसाद यादव ने कुंभ में जबरदस्त भीड़ उमड़ने पर कहा था कि ‘कुंभ’ फालतू है। उन्होंने कहा था कि ये बहुत दुखद घटना घटी है। मैं सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। रेलवे की गलती है। कुप्रबंध, लापरवाही के कारण ये घटना घटी है। इतने लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे काफी अफसोस है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… खड़गे ने कहा था- गंगा स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी 27 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस ने जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली आयोजित की थी। संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि महाकुंभ में गंगा स्नान करने से गरीबी दूर नहीं होगी। भाजपा नेताओं में डुबकी लगाने की होड़ मची है। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि दलितों, पिछड़ों और गरीब जनरल कास्ट के लोगों को एक बार फिर गुलाम बनाया जा रहा है। आईआईएम, आईआईटी के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आपको कहां से मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें… ……………………………. महाकुंभ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की वजह सामने आई:RPF की रिपोर्ट- कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने से हादसा, भास्कर की खबर पर मुहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत की हो गई थी। RPF की एक रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने के अनाउंसमेंट से हादसा हुआ है। दैनिक भास्कर ने 17 फरवरी को ही इसकी जानकारी दे दी थी। पूरी खबर पढ़ें…